देवास : हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, एक दर्जन हथियार बरामद, 2 गिरफ्तार

देवास। हथियारों की अवैध तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध हथियारों से लैश अंतरराज्यीय गिरोह का देवास कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा अवैध हथियारों का जखीरा जब्त किया है। वहीं अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
यह घटना देवास के जेल चौराहा की है, जहां हथियारों का अवैध जखीरा मनोहर उर्फ मनु अपनी बाइक से ले जा रहा था। पुलिस ने देवास के चौराहा पर आरोपी को धर दबोचा और जब उसकी तलाशी ली गई तो 4 देशी पिस्टल और 3 देशी कट्टे मिले, जिनकी कीमत 84 हजार रुपए बताई जा रही है। कड़ी पूछताछ करने पर आरोपी ने कई खुलासे किए आरोपी ने बताया उसने विजय पिता प्रताप राव को 1 माह पहले 5 हथियार दिए थे। पुलिस ने विजय राव को भी गिरफ्तार कर उससे 5 अवैध हथियार जब्त किए हैं, जिसकी कीमत 68 हजार बताई जा रही है। पुलिस ने अभी तक करीब एक दर्जन हथियार जब्त किए हैं। दोनों से पूछताछ में और भी अवैध हथियार का जखीरा मिलने की संभावना है।
कई राज्यों में सप्लाई कर चुके हैं हथियार
एसपी डॉ. शिव दयाल सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि- अवैध हथियार बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य को पकड़ा है, जिसमें एक मुख्य सरगना है और दूसरा डिलीवरी ब्वॉय है। इन लोगों ने हथियार बनाने की शुरुआत भी कर ली थी जिसके लिए एक छोटी फैक्ट्री भी डाली थी। एग्रो मध्य प्रदेश सहित आसपास के राज्यों में भी अवैध हथियार की सप्लाई करता था। गिरोह हत्यारों को 40 हजार से लेकर 60 हजार रूपए में देसी पिस्टल बेचते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS