Dhanteras 2023 : धनतेरस पर इस बार बन रहा एक साथ 5 योग का महासंयोग

भोपाल। दीपावली पर इस बार विशेष चार राजयोग बना रहे हैं। लिहाजा इस बार दीपावली पर समृद्धि और सामर्थ्य प्रदान करने वाली रहेगी। पंडितों के मुताबिक इस संयोग में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना से धन वर्षा होगी। इसका सकारात्मक असर लंबी अवधि तक रहेगा। मां चामुंडा दरबार के पुजारी पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि धनतेरस पर 4 राजयोग और एक 1 शुभ योग बन रहा है, इस तरह 5 योगों का महासंयोग 10 नवंबर को रहेगा। धनतेरस पर वैसे भी सोना-चांदी और बर्तन खरीदने की परंपरा रही है।
इनमें आप कोई भी सामान खरीद सकते हैं
इस बार इन 5 योगों के कारण ये और भी खास हो जाएगी। अगर आप पुष्य नक्षत्र में कोई खरीदारी करने से चूक गए हैं तो आने वाले दिनों में बड़े शुभ योग बन रहे हैं। इनमें आप कोई भी सामान खरीद सकते हैं। नया बिजनेस या दुकान जैसी चीजें शुरू करना चाहते हैं, तो वो भी कर सकते हैं।
यह बन रहे शुभ योग
8 नवंबर, बुधवार: इंद्र, दामिनी और स्थिर योग
इस दिन बन रहे तीन शुभ योग में ज्वेलरी, कपड़े और स्टेशनरी खरीदना शुभ होगा। शेयर मार्केट में निवेश करने और बिजनेस बढ़ाने के लिए भी ये दिन खास रहेगा।
9 नवंबर, गुरुवार: शुभकर्तरी और उभयचरी योग
फर्नीचर, मशीनरी और व्हीकल खरीदारी के लिए ये दिन शुभ रहेगा, क्योंकि इस दिन दो राजयोग बन रहे हैं। इन शुभ योग के चलते नए कामों की शुरूआत के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।
10 नवंबर, शुक्रवार: शुभकर्तरी, वरिष्ठ, सरल, सुमुख और अमृत योग
इस दिन धनतेरस होने से ज्वेलरी, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक आइटम और हर तरह की खरीदारी की जा सकेगी। व्हीकल खरीदारी का विशेष मुहूर्त इस दिन बन रहा है। 5 शुभ योग बनने से नई शुरूआत के लिहाज से भी अहम दिन रहेगा।
11 नवंबर, शनिवार: प्रीति और सर्वार्थसिद्धि योग
इन शुभ योग में किया काम सफलता देने वाला माना गया है, इसलिए व्हीकल और मशीनरी खरीदारी या कारखाना शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। इस दिन हर तरह की खरीदारी की जा सकती है।
12 नवंबर, रविवार: आयुष्मान और सौभाग्य योग
लक्ष्मी पर्व होने से इस दिन हर तरह की नई शुरूआत, खरीदारी, निवेश और लेनदेन करना बेहद शुभ रहेगा। इस दिन बन रहे शुभ योग में खासतौर से सोना-चांदी, ज्वेलरी और बर्तनों की खरीदारी कर सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS