Dheerendra Shastri : बागेश्वर धाम लौटने से पहले एसपी शिवपुरी के घर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, दर्शन के लिए भक्तों की बंगले पर उमड़ी भीड़

Dheerendra Shastri : बागेश्वर धाम लौटने से पहले एसपी शिवपुरी के घर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, दर्शन के लिए भक्तों की बंगले पर उमड़ी भीड़
X
बीते कुछ दिन पहले बागेश्वर सरकार गुजरात प्रवास पर थे। जहां से वापस छतरपुर आते समय उन्होंने रास्ते में शिवपुरी के एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया से मिलने के लिए उनके बंगले पर पहुंच गए। जिसके बाद देखते ही देखते बंगले के सामने लोगों का झुंड लग गया।

शिवपुरी: पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों देश के अलग अलग राज्य में कथा कर रहे है। उनकी लोकप्रियता इतनी है कि हर कोई उनकी कथा सुनने दूर दूर से आते है। बता दें कि बीते कुछ दिन पहले बागेश्वर सरकार गुजरात प्रवास पर थे। जहां से वापस छतरपुर आते समय उन्होंने रास्ते में शिवपुरी के एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया से मिलने के लिए उनके बंगले पर पहुंच गए। जिसके बाद देखते ही देखते बंगले के सामने लोगों का झुंड लग गया।

धीरेंद्र शास्त्री के आने से एसपी भी हो गए आश्चर्यचकित

जानकारी के अनुसार धीरेन्द्र शास्त्री पहले से एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया को जानते थे। इसलिए घर लौटने के पहले पंडित जी ने एसपी से मुलाकात करने का मन बनाया और बिना उनके जानकारी के उनके बंगले पर पहुंच गए। धीरेन्द्र शास्त्री को देखकर एसपी रघुवंश सिंह हक्के बक्के रह गए। जिसके बाद बागेश्वर महाराज ने कुछ समय उन्होंने बंगले पर बिताया और इसके बाद वे छतरपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान बड़ी संख्या में बंगले के बहार लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई। जिसको सँभालने के लिए पुलिस बाल को पहुंचना पड़ा।

कोई ले रहा था सेल्फी तो कोई पैर छूने की कोशिश में

धीरेंद्र शास्त्री के एसपी बंगले पर पहुंचने की खबर मिलते ही शिवपुरी के सैकड़ों लोग एसपी बंगले पर एकत्रित हो गए। जैसे धीरेंद्र शास्त्री बंगले से निकले तो कोई उनके साथ सेल्फी लेना चाहता था तो कोई प्रणाम करना चाहता था। हालांकि धीरेंद्र शास्त्री अपनी कार से उतरे और भक्तों से मिले भी। लेकिन इस दौरान पुलिस को लोगों की भीड़ को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Tags

Next Story