दिग्विजय ने भाजपा से पूछा- क्या उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भाजपा के 38 नेताओं की सूची में शामिल, जानिए क्या है यह सूची

भोपाल। भाजपा द्वारा धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले 38 नेताओं की सूची पर दिग्विजय सिंह ने सवाल खड़ा किया है। उन्होंने पूछा है कि इन 38 नेताओं की सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम शामिल है या नहीं। दिग्विजय का आरोप है कि योगी ने कई बार धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले बयान दिए हैं।
भाजपा को परिभाष बताना चाहिए
दिग्विजय ने कहा है कि धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले नेताओं की पहचान से क्या होगा? भाजपा नेतृत्व को इसकी परिभाषा बतानी चाहिए। योगी जी ने कितनी बार धर्म के आधार पर नफरती बयान दिए हैं। क्या भाजपा उनको भी धार्मिक भावनाएं आहत करने वालों में गिनेगी।
भाजपा ने इसलिए तैयार की सूची
भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नहीं नूपुर और एक अन्य नेता के बयानों के कारण भाजपा बैकफुट पर है। इन्होंने मोहब्बत साहब को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। बवाल मचने पर भाजपा नेतृत्व ने हालांकि दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है लेकिन विवाद थमा नहीं है। भाजपा ने उन 38 नेताओं की सूची भी तैयार की है जो धार्मिक भावनाएं आहत करने संबंधी बयान देने के आदी हैें। उन्हें हिदायत भी दी जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS