जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनू सक्सेना का जाना दिग्विजय ने हाल , प्रदर्शन करते हुए घायल हो हुए थे

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनू सक्सेना का जाना दिग्विजय ने हाल , प्रदर्शन करते हुए घायल हो हुए थे
X
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह अपनी दिल्ली यात्रा से भोपाल लौट आए हैं। जैसे ही दिग्विजय सिंह भोपाल पहुंचे तो सीधे अपने करीबी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनू सक्सेना का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे ।

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह अपनी दिल्ली यात्रा से भोपाल लौट आए हैं। जैसे ही दिग्विजय सिंह भोपाल पहुंचे तो सीधे अपने करीबी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनू सक्सेना का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे । मोनू सक्सेना कल शनिवार को शिवराज सरकार के खिलाफ पटवारी परीक्षा परिणाम के विरोध में प्रदर्शन करते हुए घायल हो गए थे। दिग्विजय सिंह ने मोनू सक्सेना से अस्पताल में मुलाकात कर अब उनका हालचाल जाना है ।

कांग्रेस अध्यक्ष मोनू सक्सेना को आई है गंभीर चोटे

हुआ यह कि पटवारी परीक्षा में पाई गई गड़बड़ी को लेकर राजधानी भोपाल में कांग्रेस के द्वारा कल शनिवार को बड़ा प्रदर्शन किया गया । इसको लेकर कांग्रेस के नेताओ के द्वारा मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया । इस घेराव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पहले रोशनपुरा चौराहे पर जमावड़ा किया । फिर कार्यकर्ताओ द्वारा भारतीय जनता पार्टी और कर्मचारी चयन मंडल के खिलाफ नारेबाजी की गई और मुख्यमंत्री निवास की और बढ़ा गया। जिसके बाद मुख्यमंत्री निवास की सुरक्षा को पुलिस ने बढ़ा दिया और मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओ को वॉटर कैनन का यूज कर पीछे खदेड़ दिया गया। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मोनू सक्सेना को भी गंभीर चोटे लगी है। साथ ही साथ कांग्रेस नेत्री महक राणा को भी काफी चोट आई है।कांग्रेस के इस कारण 25 से 50 कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।

कमलनाथ ने ट्विट से बोला था हमला

कमलनाथ ने ट्विट कर लिखा था कि भोपाल में एक जन आंदोलन के दौरान भोपाल के शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोनू सक्सेना और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ शिवराज सरकार ने जिस तरह बर्बरता का व्यवहार किया है, मैं उसकी कड़ी निंदा करता हूं। श्री सक्सेना का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

मैं शिवराज सिंह चौहान सरकार से बहुत साफ शब्दों में कहना चाहता हूं कि मध्य प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार उखाड़ने का मन बना लिया है। आपके इस अत्याचार से ना तो कांग्रेस के कार्यकर्ता डरने वाले हैं और ना मध्य प्रदेश की जनता। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता दोगुने उत्साह से कुशासन को उखाड़ फेंकने की लड़ाई लड़ता रहेगा।

Tags

Next Story