दिग्विजय बोले- धार्मिक उन्माद के खिलाफ बोलने पर एक लाख एफआईआर भी दर्ज हो जाएं तो फर्क नहीं, नरोत्तम ने कहा- अकेले पड़े दिग्विजय- वीडियो भी देखें

दिग्विजय बोले- धार्मिक उन्माद के खिलाफ बोलने पर एक लाख एफआईआर भी दर्ज हो जाएं तो फर्क नहीं, नरोत्तम ने कहा- अकेले पड़े दिग्विजय- वीडियो भी देखें
X
खरगोन घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा किए गए ट्वीट को लेकर शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ट्वीट पर भोपाल के अलावा मप्र के अन्य कई शहरों में भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं। दिग्विजय सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ट्वीट किया गया फोटो गलत पाए जाने पर मैंने उसे तत्काल डिलीट कर दिया था। उन्होंने कहा कि धार्मिक उन्माद के खिलाफ बोलने पर मेरे खिलाफ एक लाख एफआईआर भी दर्ज हो जाएं तो उन्हें काेई फर्क नहीं पड़ता। इस मसले प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिर दिग्विजय सिंह को घेरा है जबकि प्रसिद्ध अधिवक्ता व कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा दिग्विजय के बचाव में सामने आए हैं।

भोपाल। खरगोन घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा किए गए ट्वीट को लेकर शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ट्वीट पर भोपाल के अलावा मप्र के अन्य कई शहरों में भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं। दिग्विजय सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ट्वीट किया गया फोटो गलत पाए जाने पर मैंने उसे तत्काल डिलीट कर दिया था। उन्होंने कहा कि धार्मिक उन्माद के खिलाफ बोलने पर मेरे खिलाफ एक लाख एफआईआर भी दर्ज हो जाएं तो उन्हें काेई फर्क नहीं पड़ता। इस मसले प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिर दिग्विजय सिंह को घेरा है जबकि प्रसिद्ध अधिवक्ता व कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा दिग्विजय के बचाव में सामने आए हैं।



नरोत्तम ने कहा- अकेले पड़े दिग्विजय

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि 10 साल तक प्रदेश का मुख्यमंत्री रहा कोई नेता उन्माद फैलाने वाला ट्वीट कैसे कर सकता है। मिश्रा ने कहा कि यही वजह है कि दिग्विजय सिंह बिल्कुल अकेले पड़ गए हैं। उनके बचाव में कोई सामने नहीं आ रहा बल्कि कांग्रेस के ही एक विधायक ने गलत फोटो ट्वीट करन पर दिग्विजय की आलोचना की है। मिश्रा ने कहा कि खरगोन में पूरी तरह से शांति है। न वहां से पलायन हो रहा है और न ही कोई अपने घर बेचकर बाहर जा रहा है। ऐसी खबरें गलत एवं मनगढ़ंत हैं।

तन्खा ने कहा- दिग्विजय पर लगाई धाराएं गलत

प्रसिद्ध अधिवक्ता एवं कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा दिग्विजय सिंह के बचाव में सामने आए हैं। उन्होंने कहा है कि ट्वीट गलत पाए जाने पर खुद दिग्विजय सिंह ने उसे डिलीट किया था। इसलिए उनके खिलाफ दर्ज प्रकरण में जो धाराएं लगाई गई हैं, वे गलत हैं। उन्होंने कहा कि सभी धाराएं गैर जमानती हैें।

Tags

Next Story