MP ELECTION 2023:दिग्विजय सिंह ने अपने ही 'भतीजे' को क्यों कहा सिंधिया की फौज का गद्दार, निशाने पर आए भाई लक्ष्मण

MP ELECTION 2023: भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के निशाने पर उनके भतीजे रूद्रदेव आ गए हैं। दिग्विजय सिंह ने किसी का नाम लिए बगैर ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ-साथ अपने भतीजे को गद्दार बोल दिया। उन्होंने कहा कि गद्दारों की फौज में हमारा एक भतीजा भी मिल गया है। हमने उसे क्या नहीं दिया और वह गद्दारों के साथ मिलकर हमारा ही विरोध कर रहा है। रूद्रदेव सिंह ने भी पलटवार किया है।
दिग्विजय सिंह चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और अपने छोटे भाई लक्ष्मण सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर जमकर निशाने साधे। साथ ही कहा कि किसी का नाम लिए बिना ही ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि गद्दारों की फौज में हमारा एक भतीजा भी मिल गया है। इस पर पलटवार करते हुए रूद्रदेव सिंह ने भी एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि मैं दिग्विजय सिंह जी का बहुत सम्मान करता हूं। कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता। उन्होंने मुझे याद किया, मेरे लिए यह बहुत है। मैं एक बात जरूर कहना चाहता हूं कि गद्दारी तो 2004 में हुई थी, जब लक्ष्मण सिंह जी ने भाजपा की सदस्यता ली थी। मैं सिर्फ मान-सम्मान का भूखा हूं, जो मुझे ज्योतिरादित्य सिंधिया दे रहे हैं। इससे बड़ी चीज आज मेरे लिए कुछ भी नहीं है।
राजपरिवारों की रही है नजदीकी
रूद्रदेव सिंह मधुसूदनगढ़ राजपरिवार के सदस्य हैं। उन्होंने सिंधिया के साथ ही कांग्रेस छोड़ी थी और भाजपा की सदस्यता ली थी। सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल होने के बाद से रूद्रदेव सिंह के निशाने पर लक्ष्मण सिंह रहे हैं। मधुसूदनगढ़ राजपरिवार का दिग्विजय सिंह से करीबी रिश्ता रहा है। राजनीतिक महत्वकांक्षाओं ने दोनों परिवारों में दरार डालने का काम किया है। राघोगढ़ में भी दिग्विजय सिंह के करीबी हीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। अब वे ही राघोगढ़ से भाजपा के उम्मीदवार हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS