दिग्गज नेता का दावा, मध्यप्रदेश में पूर्ण बहुमत से बनेगी कांग्रेस सरकार

दिग्गज नेता का दावा, मध्यप्रदेश में पूर्ण बहुमत से बनेगी कांग्रेस सरकार
X
कर्नाटक में कांग्रेस को मिली प्रचंड़ जीत के बाद से देश भर में कांग्रेस नेताओं में उत्साह का माहौल है। तो वही ऑपरेशन लोटस को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। चर्चा है कि कर्नाटक में बीजेपी कांग्रेस में तोड़फोड़ कर सकती है। इसी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जवाब दिया हैं साथ ही उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर भी कटाक्ष किया है।

MP Congress News : कर्नाटक में कांग्रेस को मिली प्रचंड़ जीत के बाद से देश भर में कांग्रेस नेताओं में उत्साह का माहौल है। तो वही ऑपरेशन लोटस को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। चर्चा है कि कर्नाटक में बीजेपी कांग्रेस में तोड़फोड़ कर सकती है। इसी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जवाब दिया हैं साथ ही उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर भी कटाक्ष किया है।

एमपी में बनेगी कांग्रेस सरकार

दिग्विजय सिंह ने कहा है कि दक्षिण भारत में भाजपा का सफाया हो गया है। मध्य प्रदेश चुनाव के बाद सेंट्रल इंडिया से भी भाजपा का सफाया हो जाएगा। इस बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस इतना बहुमत लेकर आएगी की जोड़-तोड़ की कोई गुंजाइश नहीं रहने वाली है। उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। आने वाले मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी।

ऑपरेशन लोटस पर बोले दिग्गी राजा

ऑपरोशन लोटस को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा है कि प्लान बी खरीद फरोख्त, बीजेपी के पास कई कॉर्पाेरेट्स का पैसा है, लेकिन वहां कोई सिंधिया नहीं है, वहां मजबूत कांग्रेसी हैं।

आपको बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। कर्नाटक में कांग्रेस को 135 सीटे तो वही भाजपा को 66 सीटें मिली है। इसके अलावा जेडीएस के खाते में 19 तो अन्य के खाते में 04 सीटें आती दिखाई दे रही है।

Tags

Next Story