MP POLITICS : दिग्विजय सिंह ने धार SP पर लगाए गंभीर आरोप, कहा - बीजेपी एजेंट के रूप में कर रहे काम, जानें पूरा मामला

धार : मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरो पर है। जहां पर कांग्रेस और बीजेपी पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार प्रदेश के दौरे पर है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यम्नत्री दिग्विजय सिंह भी बीते दिनों धार जिले के दौरे पर थे। जहां पर उन्होंनेबीजेपी पर निशाना साधते हुए एसपी मनोज कुमार सिंह की क्लास लगा दी। दिग्विजय सिंह ने कहा सरकारी अधिकारी बीजेपी के प्रभाव में काम कर रहे हैं।
दिग्विजय ने ट्वीट कर बीजेपी पर साधा निशान
इसके साथ ही उन्होंने एक ट्वीट भी किया है। जिसमे उन्होंने लिखा -मप्र में कुछ शासकीय अधिकारी भाजपा के कार्यकर्ताओं की तरह कार्य कर रहे हैं। हमारी उन सभी पर नज़र है। वे कृपया हमारे भारतीय संविधान के अंतर्गत नियम क़ानून के अनुसार ही कार्य करें। वे भारतीय सेवा के अधिकारी हैं भारतीय जनता पार्टी सेवा के अधिकारी नहीं हैं।’
जानें क्या है पूरा मामला
दरअसल, धार एसपी मनोज कुमार सिंह और उनके साथ कुछ अन्य पुलिस अधिकारी कुक्षी विधानसभा के डही इलाक में ग्रामीणों को शपथ दिला रहे हैं। उनके बगल में ही नारंगी कुर्ता पहने भाजपा के प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल भी खड़े हैं। इसे लेकर दिग्विजय सिंह ने आपत्ति जताई है और कहा है कि ‘एसपी पर संविधान के अंतर्गत नियमों के अनुसार कार्य करने का दायित्व है। लेकिन आपके साथ भाजपा के पदाधिकारी दौरा कर रहे हैं। क्या यह उचित है? क्या यह आपकी निष्पक्षता दर्शाता है? क्या शासकीय अधिकारी को इस प्रकार का पक्षपात करना संविधान के अनुसार है?’
दिग्विजय ने एसपी के लिए कही ये बात
इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने कहा है कि एसपी साहब आत्मचिंतन करें कि क्या वो भाजपा के एजेंट के रूप में काम नहीं कर रहे हैं? क्या संविधान व नियमों के विपरीत कार्य करना “राम राज्य” है और आने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस उनकी निष्पक्षता पर किस तरह भरोसा कर सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS