MP NEWS; प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर डबरा पहुंचे दिग्विजय सिंह, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, कहा बीजेपी भ्रष्ट्राचारी

MP NEWS; प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर डबरा पहुंचे दिग्विजय सिंह, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, कहा बीजेपी भ्रष्ट्राचारी
X
प्रियंका गांधी 21 जुलाई को ग्वालियर के दौरे पर आने वाली है। जिसकी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह ग्वालियर के डबरा पहुंचे और जनता को संबोधित कर बीजेपी पर निशाना साधा कहा भ्रष्टाचार में भाजपा ने श्री महाकाल को नहीं छोड़ा है तो प्रदेश की जनता को क्या छोड़ेगी।

डबरा : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी सतर्क हो गए है। चुनाव को नजदीक आता देख अब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी कमर कस ली है। इसी सिलसिले में प्रियंका गांधी 21 जुलाई को ग्वालियर के दौरे पर आने वाली है। जहां पर वह रैली में शामिल होने के साथ जनसभा भी करेगी साथ ही पार्टी के कार्यकर्त्ता को जीत का मंत्र देगी । बता दें कि यह प्रियंका गाँधी का इस साल का दूसरा मध्यप्रदेश दौरा है। जिसकी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह ग्वालियर के डबरा पहुंचे और जनता को संबोधित कर बीजेपी पर निशाना साधा।

बीजेपी ने भ्रष्टाचार में महाकाल को नहीं छोड़ा

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी ने भ्रष्टाचार में महाकाल को नहीं छोड़ा है तो प्रदेश की जनता को क्या छोड़ेगी। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जो भी कांग्रेस कार्यकर्ता सभा में शामिल होने के लिए जा रहे हैं उनका नाम व मोबाइल नंबर अवैध रूप से नोट करें। 21 जुलाई को ग्वालियर मेला ग्राउंड में प्रियंका गांधी जनसभा करेगी। जिसको लाखों की तादाद में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

बता दें कि साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। जिसको लेकर कांग्रेस नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे है। साथ ही जनता की नजरों में अपनी छवी अच्छी और बीजेपी पार्टी को लोगों की नजरों में गिराने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे है। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर विधानसभा चुनाव में कितना फायदा पहुँचता है ये तो नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा।

Tags

Next Story