MP election News : दिग्विजय सिंह पहुंचे राजगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव जीत का दिया मंत्र

MP election News : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कड़े शब्दों में हिदायत दे डाली। बोले- अब तक बिना भेदभाव के सबकी बात सुनता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, अब सिर्फ उन्हीं कार्यकर्ताओं की बात सुनूंगा, जो जिनका मतदान केंद्र जीतेगा। जिनके बूथ पर कांग्रेस नहीं जीते, वो मेरे पास किसी काम को कभी न आए।
जिसका मतदान केंद्र जीतेगा, उसी की सुनूंगा
दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह हिदायत राजगढ़ में पार्टी की बैठक में दी, जिसमें मंडल, सेक्टर और बूथ के अध्यक्ष शामिल हुए। यह बैठक विधानसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति और कार्यकर्ताओं को रणनीति के बारे में जानकारी देने के लिए बुलाई गई थी। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी मैं सिर्फ यह देखकर काम करता हूं कि राजगढ़ से आए हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब जिसका मतदान केंद्र जीतेगा, उसी की सुनूंगा। जिसका मतदान केंद्र नहीं जीतेगा, उसकी बात नहीं सुनी जाएगी। जो काम करेगा, उसके लिए ही मेरे दरवाजे खुले रहेंगे।
कार्यकर्ताओं से दिग्विजय सिंह ने कहा हम चुनाव हल्के में नहीं लड़ना चाहते इस लिए सभी अपने-अपने बूथ मजबूत करे अगर अपने बूथ पर ही नहीं कोई जीता पाया तो बड़ा नेता होने का भी कोई मतलब नहीं। अगर कांग्रेस कार्यकर्ता एक नहीं हुए तो कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पाएगी बता दे कि दिग्विजय सिंह आज राजगढ़ दौरे पर थे जहां उन्होंने जिले की पांचो विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक ली सबको एकजुट होने की सलाह दी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS