MP Politics : मध्यप्रदेश में कौन बूढ़ा, कौन जवान, की सियासत तेज, दिग्गी ने किया सिंधिया को याद

MP Politics : मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश की सियासत कौन बूढ़ा, कौन जबान तक पहुंच चुकी है। इंदौर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर हमला बोला तो वही महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया को फिर याद किया।
दरअसल, कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह इन दिनों विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर प्रदेश का दौरा कर रहे है। इसी सिलसिले में दिग्विजय सिंह इंदौर पहुंचे थे। अपने दौरे के दौरान दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर लपटवार किया। कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को बुढ़उ कहने को जबाव में कहा की कैलाश जी मेरे साथ चलकर देख लें तो पता चल जाएगा कि कौन जवान है और कौन बूढ़ा है।
दिग्गी ने किया महाराज सिंधिया को याद
इंदौर प्रवास के दौरान दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी याद किया। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को याद करते हुए कहा कि सिंधिया को कांग्रेस ने बहुत कुछ दिया है। जब वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए थे तब उन्हें धक्का लागा था। उनसे मेरा पारिवारिक संबंध था।
टिकट घोषणा पर बोले दिग्विजय सिंह
टिकट वितरण के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा की अभी सर्वे चल रहा है। दो से ढाई महीने पहले प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। कांग्रेस एकजुट है। हम चुनाव जीत रहे है। महाकाल लोक मामले पर उन्होंने कहा की इस मुद्दे पर से ध्यान भटकाने के लिए सरकार दमोह का हिजाब केस को लेकर आ गई है।
आपको बता दें कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह इन दिनों कांग्रेस को एकजुट करने में जुटे हुए है। दिग्विजय सिंह लगातार क्षेत्रों का दौरा कर रहे है। अपने चुनावी दौरों के दौरान वह भाजपा और संघ पर आरोप प्रत्यारोप लगाते आ रहे है। बीजेपी दिनों उन्होंने बीजेपी और आरएसएस को आईएसआई का एजेंट बताया था। यह भी बता दें कि मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में कुछ ही महीनेां का वक्त बचा हुआ है। चुनाव से पहले कांग्रेस जमीनी स्तर पर चुनावी अभियान में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस कमलनाथ संदेश यात्रा भी निकाले जा रही है। इस यात्रा की शुरूआत राजधानी भापोल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS