Scindia VS Digvijay Singh : कांग्रेस दिग्गी को नही दे रही सम्मान, मचा घमासान, बोल गए महाराज

Scindia VS Digvijay Singh : कांग्रेस दिग्गी को नही दे रही सम्मान, मचा घमासान, बोल गए महाराज
X
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले बयानबाजी का सिलसिला जारी है। बीजेपी-कांग्रेस नेताओं के बीच लगातार बयानबाजी हो रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के दो दिग्गजों के बीच बयानबाजी का घमासान मच गया है। बीते दिनों कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के पोस्टर से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की फोटो गायब थी।

Scindia VS Digvijay Singh : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले बयानबाजी का सिलसिला जारी है। बीजेपी-कांग्रेस नेताओं के बीच लगातार बयानबाजी हो रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के दो दिग्गजों के बीच बयानबाजी का घमासान मच गया है। बीते दिनों कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के पोस्टर से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की फोटो गायब थी। जिसको लेकर भाजपा ने कांग्रे पर कई आरोप जड़े थे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को यूज एंड थ्रो वाली पार्टी करार दिया था। अब महाराज के बयान पर दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है।

दिग्विजय सिंह ने सिंधिया के ट्वीट का रिपोस्ट करते हुये लिखा “जब मैं मुख्यमंत्री था. तब भी मैं शासकीय विज्ञापनों में अपनी फोटो नहीं लगवाता था. मैं विचारधारा की राजनीति करता हूं, ना की अपने self promotion की, मैंने स्वयं ने अपना फोटो लगाने से मना कर दिया था. यह शौक़ आप को ही मुबारक हो “महाराज” धन्यवाद!

आपको बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि मुझे आश्चर्य है कि दिग्विजय सिंह का चेहरा कांग्रेस ने अपने पोस्टर में से हटा दिया है। जो इनकी रैली निकल रही है, उसके पोस्टर में कांग्रेस के सभी नेताओं के चेहरे तो लगे हैं, लेकिन उसमे दिग्विजय सिंह का चेहरा नहीं है। यही मान-सम्मान कांग्रेस पार्टी अपने 2 बार के मुख्यमंत्री को दे रही है। उनको पोस्टर से ही गायब कर दिया। मुझे बहुत आश्चर्य है। यही कठनाई कांग्रेस पार्टी की है। वहां केवल यूज एंड थ्रो की ही राजनीति की जाती है।

Tags

Next Story