MP Election 2023 : दिग्विजय सिंह ने फिर उगला जहर, भाजपा को बताया आईएसआई का सहयोगी

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने से पहले पूर्व कांग्रेस नेता और दिग्विजय सिंह लगातार प्रदेश के दौरे पर है। कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह आज निमाड़ क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे, इस दौरान उन्होंने भाजपा के खिलाफ फिर जहर उगला। दिग्विजय सिंह ने भाजपा को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का सहयोगी संगठन बताया है। उन्होंने कहा की बीजेपी आईएसआई के लिए काम करती है।
दरअसल, दिग्विजय सिंह आज निमाड़ क्षेत्र के खालवा के दौरे पर पहुंचे थे। वह यहां कांग्रेस कमेटी के मंडलों की बैठक लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने बीजेपी को आईएसआई का सहयोगी करार दिया। दिग्विजय सिंह ने अपने निमाड़ दौरे पर कहा कि भाजपा के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध हैं, उन्होंने आगे कहा की आईएसआई ने इस बात का खुद प्रमाणित किया है।
उन्होंने बताया की ध्रुव सक्सेना जो भाजपा आईटी सेल का था वह आईएसआई के लिए काम कर रहा था। वह आईएसआई से जासूसी के लिए पैसा लेता था। उन्होंने आगे बताया की बजरंग दल नेता बलराज सिंह समेत विश्व हिंदू परिषद के कई कार्यकर्ता गुप्त सूचनाएं आईएसआई को भेज रहे थे।
आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह शहर-शहर का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठके ले रहे है। बैठको के दौरान वह राज्य की शिवराज सरकार और केन्द्र की मोदी सरकार पर हलमा बोल रहे है। इससे पहले दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर राष्ट्रपति को नहीं बुलाए जाने पर आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान किए जाने का अरोप लगाया था। तो वही इससे पहले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के बजरंग दल वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह को बजरंग दल तो गुंडा नजर आएगा ही, पीएफआई तो कभी गुंडा नजर आएगी नहीं उनको। उन्हें न तो सिमी गुंडा नजर आएगी, न एचयूटी गुंडा नजर आएगा। जाकिर नायक उन्हें शांति दूत लगेगा। ये सब लोग उन्हें सज्जन लगते होंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS