मप्र कांग्रेस में दिग्विजय सिंह का दबदबा, महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष भी उन्हीं की समर्थक

मप्र कांग्रेस में  दिग्विजय सिंह का दबदबा, महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष भी उन्हीं की समर्थक
X
मध्य प्रदेश में कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष भले ही कमलनाथ बनाए गए हैं लेकिन कमेटी के प्रमुख पदों पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का ही दबदबा है। युवा कांग्रेस के बाद अब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल भी दिग्विजय सिंह समर्थक नेता की नियुक्ति हो गई है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष भले ही कमलनाथ बनाए गए हैं लेकिन कमेटी के प्रमुख पदों पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का ही दबदबा है। युवा कांग्रेस के बाद अब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल भी दिग्विजय सिंह समर्थक नेता की नियुक्ति हो गई है। वहीं, कमलनाथ के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से तीन साल में आज तक प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक नहीं हुई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ तो हैं लेकिन उनकी टीम में दिग्विजय समर्थक ज्यादा हैं। संगठन को चलाने में प्रमुख जिम्मेदारी निभा रहे चंद्रप्रभाष शेखर दिग्विजय समर्थक माने जाते हैं तो मीडिया प्रभारी व कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी भी जब तक उनके साथ ही खड़े रहे हैं। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी दिग्विजय सिंह समर्थक कांतिलाल भूरिया के बेटे हैं। विक्रांत को अध्यक्ष बनाने के लिए दिग्विजय सिंह ने काफी प्रयास किए थे और तब युवा कांग्रेस चुनाव मैदान रहे कुछ प्रत्याशियों ने इस तरह के आरोप भी लगाए थे। युवा कांग्रेस के बाद महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल भी बनी हैं जो दिग्विजय समर्थक हैं। सेवादल के प्रदेश प्रमुख रजनीश सिंह भी दिग्विजय समर्थक हैं जिन्हें सिंधिया समर्थक बताकर सत्येंद्र यादव की जगह बनयाा गया है।

कमलनाथ ये समर्थक हैं पदाधिकारी

पीसीसी में कमलनाथ समर्थकों में कार्यकारी अध्यक्ष बाला बच्चन, सुरेंद्र चौधरी, कोषाध्यक्ष प्रकाश जैन और उनके मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा हैं। चौधरी अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष भी हैं। उनके कई समर्थक विधायक व वरिष्ठ नेता बिना पदों के ही हैं। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी समर्थकों में से राजीव सिंह को महामंत्री बनाया गया है।


Tags

Next Story