मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम ने कसा तंज- कांग्रेस में जैमर का काम कर रहे हैं दिग्विजय, लगाया यह आरोप

मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम ने कसा तंज- कांग्रेस में जैमर का काम कर रहे हैं दिग्विजय, लगाया यह आरोप
X
भोपाल। सूबे के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तंज कसा है। उन्होंंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने पूरी कांग्रेस को उधेड़कर फेंक दिया और अब हमारे सूटों की सिलाई पर ध्यान दे रहे हैैं। कांग्रेस में दिग्विजय सिंह जैमर का काम कर रहे हैं,जो बचा -कुचा नेटवर्क है उसको ध्वस्त करके ही मानेंगे। उन्होंने विपक्षी दलों के एकजुट होने पर सवाल खड़ा किया और कहा उनकी तुलना जानवरों से कर दी।

भोपाल। सूबे के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तंज कसा है। उन्होंंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने पूरी कांग्रेस को उधेड़कर फेंक दिया और अब हमारे सूटों की सिलाई पर ध्यान दे रहे हैैं। कांग्रेस में दिग्विजय सिंह जैमर का काम कर रहे हैं,जो बचा -कुचा नेटवर्क है उसको ध्वस्त करके ही मानेंगे। उन्होंने विपक्षी दलों के एकजुट होने पर सवाल खड़ा किया और कहा उनकी तुलना जानवरों से कर दी।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉ. मिश्रा ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को हराने के लिए सभी विपक्षी दल एकजुट होने की कोशिश पर व्यंग्य किया। उन्होंनेे विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सियार, हिरण, लोमड़ी इस तरह के जानवर एक घाट पर पानी पी रहे हों तो, यह मान लेना चाहिए दूसरे घाट पर शेर है। देश में मोदी जी के नाम की सुनामी चल रही है और विपक्षी नेताओं को मालूम है कि वह सब इसमें उड़ जाएंगे, इसलिए एक दूसरे का हाथ पकड़ रहे हैं। विज्ञान का एक सिद्धांत है कि जब कोई एक फ्यूज सर्किट होता है तो वह दूसरे सर्किट को भी फ्यूज कर देता है और इसलिए ये फूंके हुए बल्बों की जो झालरें यह रोशनी नहीं दे पाएंगी। यह देश समझता है। यह चुनाव के समय इकट्ठे हो जाते हैं और झूठे सच्चे वादे करते हैं फिर चुनाव के बाद सब भूल जाते हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब पर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा दिग्विजय पिछले चार-पांच दिन से कमलनाथ जी कमलनाथ जी कह रहे हैं। कमलनाथ जी को समझ जाना चाहिए कि उनके लिए खतरे की घंटी प्रारंभ हो गई है। कांग्रेस डूबता जहाज है। जिसमें कोई बैठना नहीं चाहता। सब छोड़ना चाहते हैं कांग्रेस अंतर्कलह से जूझ रही है और इसका अंदाजा पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव के बयान से लगाया जा सकता है। मिश्रा ने जिलों में कांग्रेस नेताओं पर प्रचार पर रोक संबंधी पीसीसी के फरमान पर कहा कि मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता कुछ नहीं कर सकता। अब मध्य प्रदेश की कांग्रेस कमलनाथ कांग्रेस हो गई है। इसलिए कांग्रेस के पास कार्यकर्ता नहीं बचे हैं, इसलिए अब कांग्रेस एजेंसी और कंपनियों के सहारे चलने वाली है।

70 साल के बाद नींद नहीं,सपने आते हैं: विजयवर्गीय

ग्वालियर में गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह के भाजपा के 7 नेताओं द्वारा सूट सिलवाने के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि 70 साल की उम्र के बाद नींद नहीं आती है। बल्कि सपने आते हैं। इस उम्र में अक्सर लोग बहकी-बहकी बातें करते हैं। कांग्रेस के राजा ने सपने में ऐसा कुछ देख लिया होगा। मैंने तो शादी के बाद कभी सूट ही नहीं पहना। मैं जब मंत्री रहा, तब भी बिना सूट के ही शपथ ली थी। मुझे उनके बयान पर इससे ज्यादा कोई टिप्पणी नहीं करनी है।

ये बयान दिया थी दिग्विजय सिंह ने

दरअसल पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बीते बुधवार को सागर में कहा था कि भाजपा में मुख्यमंत्री पद के लिए 7 नेता रेस में है। इन्होंने सीएम बनने के लिए सूट सिलवाए हुए है,लेकिन किसी को भी मौका नहीं मिलेगा,क्योंकि नम्बर दिसम्बर में मुख्यमंत्री के पद की शपथ कमलनाथ लेंगे। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए शिवराज सिंह चौहान के अलावा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, शिवराज सरकार में मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह और नरोत्तम मिश्रा को दावेदार हैं। ये नेता तैयारी में हैं कि कब मौका मिल जाए।

Tags

Next Story