दिग्विजय ने आरएसएस को घेरा, कहा- करता है नफरत फैलाने का काम, इंदौर को लेकर कर दी यह टिप्पणी

दिग्विजय ने आरएसएस को घेरा, कहा- करता है नफरत फैलाने का काम, इंदौर को लेकर कर दी यह टिप्पणी
X
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को फिर आएसएस पर हमला बोला। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में युकां के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आरएसएस का काम नफरत फैलाना है। वह अपने स्वयंसेवकों को बम बनाने तक की ट्रेनिंग देता है। सिंह ने कहा इसके उनके पास प्रमाण मौजूद हैं। दिग्विजय ने सवाल उठाया कि आज जब देश की सत्ता में हर प्रमुख पद पर हिंदू बैठा है तब भी हिंदुओं और हिंदू धर्म को खतरा बताया जाता है, यह कैसे संभव है। उन्होंने कहा कि इंदौर शहर में हिंदू धर्म के नाम पर सबसे ज्यादा चंदा होता है।

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को फिर आएसएस पर हमला बोला। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में युकां के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आरएसएस का काम नफरत फैलाना है। वह अपने स्वयंसेवकों को बम बनाने तक की ट्रेनिंग देता है। सिंह ने कहा इसके उनके पास प्रमाण मौजूद हैं। दिग्विजय ने सवाल उठाया कि आज जब देश की सत्ता में हर प्रमुख पद पर हिंदू बैठा है तब भी हिंदुओं और हिंदू धर्म को खतरा बताया जाता है, यह कैसे संभव है। उन्होंने कहा कि इंदौर शहर में हिंदू धर्म के नाम पर सबसे ज्यादा चंदा होता है।

देश को खोखला करने वाली विचारधारा से लड़ना होगा

इंदौर में युवा कांग्रेस की इकाई ने संगठन के पदाधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सिंहनाद का आयोजन किया था। दिग्विजय इसे संबोधित करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि संघ की विचारधारा देश को दीपक की तरह खोखला कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इससे लड़ना होगा। यह बड़ी चुनौती है। दिग्विजय ने शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि आप ऐसे संगठन से लड़ रहे हैं, जो ऊपर से नहीं दिखता। जिस तरह दीमक किसी वस्तु या घर में लड़ती है, उसी तरह आरएसएस काम करता है। यह बोलकर मैं सबसे ज्यादा गाली भी खाने वाला हूं। उन्होंने कहा कि इस विचारधारा में न कभी हिंदू धर्म को खतरा था, न कभी रहा है। हिंदू धर्म इतना व्यापक है कि यहां उसने सभी को स्वीकार कर लिया।

Tags

Next Story