दिग्विजय ने बताया, महंगाई से त्रस्त जनता को जागरूक करने क्या करने जा रही है कांग्रेस

दिग्विजय ने बताया, महंगाई से त्रस्त जनता को जागरूक करने क्या करने जा रही है कांग्रेस
X
दिग्विजय ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। महंगाईं से पीड़ित जनता को जागरूक करने अब काँग्रेस पूरे देश मे जनजागरण अभियान चलाने जा रही है। अभियान के तहत काँग्रेस के नेता पदयात्राएं करेंगे और जनता को महंगाई और मोदी सरकार की गलत नीतियों के प्रति जागरूक करेंगे।

भोपाल। देश मे लगातार बढ़ती महंगाईं को राष्ट्रीय मुद्दा बनाने के मकसद से कांग्रेस देश भर में जनजागरण अभियान शुरू करने जा रही है। इस जनजागरण अभियान की शुरुआत 14 नवम्बर को देश के पहले प्रधानमंत्री स्व.जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर होगा। कांग्रेस आंदोलन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को भोपाल में ये जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश खासतौर पर भाजपा शासित राज्यों में जनता महंगाई के बोझ के तले दबी हुई है। दिग्विजय ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। महंगाई से पीड़ित जनता को जागरूक करने अब कांग्रेस पूरे देश मे जनजागरण अभियान चलाने जा रही है। अभियान के तहत कांग्रेस के नेता पदयात्राएं करेंगे और जनता को महंगाईं और मोदी सरकार की गलत नीतियों के प्रति जागरूक करेंगे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के पहले डॉ मनमोहन सिंह ने 2008 की वैश्विक मंदी से देश को बचाया था। लेकिन मोदी सरकार की नोटबन्दी ने देश को आर्थिक संकट में डालने का काम किया है। दिग्विजय ने बताया कि लोकसभा क्षेत्रों के 10 प्रशिक्षित कार्यकर्ता कमलनाथ के नेतृत्व में बनाए गए सेक्टरों और मंडलम के चुने हुए कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देंगे। समूचे देश मे इसी तरह 14 नवंबर तक ट्रेनिग प्रोग्राम चलेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस सरकार की 70 साल की उपलब्धियों और मोदी सरकार की नाकामियों पर बने वीडियो को भी दिखाया गया।

Tags

Next Story