फेंक और फर्जी वीडियो के लिए भाजपा नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे दिग्विजय, मानहानि का दावा भी करेंगे

फेंक और फर्जी वीडियो के लिए भाजपा नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे दिग्विजय, मानहानि का दावा भी करेंगे
X
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने फोटो के साथ एक ट्वीट कर कहा है कि भाजपा के कुछ नेता फेंक और फर्जी वीडियाे जारी कर कांग्रेस और उसके नेताओं को बदनाम कर रहे हैं। इसके लिए ऐसा करने वाले नेताओं के खिलाफ वे पुलिस में प्रकरण दर्ज कराएंगे और मानहानि का दावा भी करेंगे।

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने एक रियल और एडिट वीडियो के साथ ट्वीट कर कहा है कि भाजपा के कुछ नेता फेंक और फर्जी वीडियाे जारी कर कांग्रेस और उसके नेताओं को बदनाम कर रहे हैं। इसके लिए ऐसा करने वाले नेताओं के खिलाफ वे पुलिस में प्रकरण दर्ज कराएंगे और मानहानि का दावा भी करेंगे।



यह कहा दिग्विजय सिंह ने

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एडिटेड वीडियो अपलोड करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि देश में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ इसी तरह आधे-अधूरे वीडियो चलाकर भाजपा नेता कांग्रेस के खिलाफ माहौल तैयार करते हैं। अपनी राजनीति चमकाने के लिए झूठ फैलाने का काम करते हैं। लेकिन, अब झूठ फैलाने वाले तमाम भाजपा नेता और समर्थकों के खिलाफ कांग्रेस पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगी। दिग्विजय ने अपने बयान का फेक और रियल वीडियो ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा- भाजपा हमारे वक्तव्यों को एडिट कर बदनाम करती है। क्या यह जुर्म नहीं है? कानूनी सलाह लेकर मैं जिन भाजपा नेताओं ने इसे प्रचारित किया है, उनके खिलाफ एफआईआर भी करूंगा और मानहानि का दावा भी करूंगा।

Tags

Next Story