रामधुन करने रामेश्वर के द्वार पहुंचेंगे दिग्विजय, स्वागत के लिए भगवारंग में तैयार हुआ युवा सदन

रामधुन करने रामेश्वर के द्वार पहुंचेंगे दिग्विजय, स्वागत के लिए भगवारंग में तैयार हुआ युवा सदन
X
ध्य प्रदेश की राजनीति माहौल में रामधुन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के इस ऐलान के बाद कि वो बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के घर पहुंचकर रामधुन करेंगे, रामेश्वर शर्मा ने अपने पूरे बंगले को ही राम मय कर दिया है। रामेश्वर शर्मा के बंगले पर दिग्विजय सिंह के स्वागत की तैयारी है।

घुटना तोड़ राजनीति : दिग्विजय सिंह ने बीजेपी विधायक को दी चुनौती, नेताजी ने राममय कर दिया अपना बंगला

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति माहौल में रामधुन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के इस ऐलान के बाद कि वो बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के घर पहुंचकर रामधुन करेंगे, रामेश्वर शर्मा ने अपने पूरे बंगले को ही राम मय कर दिया है। रामेश्वर शर्मा के बंगले पर दिग्विजय सिंह के स्वागत की तैयारी है।मुख्य द्वार पर श्रीराम धुन लिखकर तोरण द्वार बनाया गया है। चाय-नाश्ते के साथ ही दिग्विजय सिंह के साथ आने वाले समर्थकों के बैठने और आराम करने के लिए गद्दे भी बिछाए गए हैं। रामेश्वर शर्मा का कहना है दिग्विजय सिंह अगर उनके बंगले पर आते हैं तो वो उनका स्वागत करेंगे और खुद उनके साथ रामधुन करेंगे। रामेश्वर का कहना है उनकी वजह से अगर दिग्विजय सिंह को भगवान राम याद आए हैं तो इससे बेहतर और क्या हो सकता है।

मिंटो हॉल से साढ़े ग्यारह बजे शुरू होगी दिग्विजय की पदयात्रा

दिग्विजय सिंह मिंटो हॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद विधायक रामेश्वर शर्मा के शासकीय निवास युवा सदन तक पदयात्रा कर रामधुन करेंगे। दिग्विजय सिंह के स्वागत के लिए विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने आवास को दिवाली की तरह सजा दिया है। मुख्य गेट पर बड़ा स्वागत द्वारा गेट बनाया गया है। अंदर रंग—बिरंगे रिबिन की झालर से पूरे अवास को सजाया गया है।

एक हजार भक्तों के लिए बड़ा पांडाल और रामदरबार सजाया

युवा सदन के अंदर एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पूरे पांडाल को भगवा रंग में रंग दिया गया है। दिग्विजय सिंह के यहां आने और रामधुन करने के लिए राम दरबार भी बनाया गया है। युवा सदन में विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक हजार रामभक्तों के लिए पुड़ी,हवला और आलू की सब्जी का प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी करवाई है।

क्या है मामला ?

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने एक आपत्तिजनक बयान में कांग्रेसियों के घुटने तोड़ देने की बात कही थी। उसके जवाब में दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर रामेश्वर शर्मा को चैलेंज किया था कि वो उनके बंगले पर आकर रामधुन करेंगे, रामेश्वर शर्मा उनके घुटने तोड़कर दिखाएं। इसके जवाब में रामेश्वर शर्मा ने भी ट्वीट किया और उनके स्वागत की बात कही। दिग्विजय सिंह के ऐलान के मुताबिक 24 नवंबर को वो रामेश्वऱ शर्मा के बंगले जाएंगे। इस लिहाज से रामेश्वर शर्मा ने उनके लिए अपने पूरे बंगले को ही राममय कर दिया है। हालांकि इस कवायद को उनके राजनीतिक हित के तौर पर भी देखा जा रहा है। रामेश्वर शर्मा की छवि बीजेपी के हिंदूवादी नेताओं के तौर पर होती है।

पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस भी मुस्तैद है। रामेश्वर शर्मा के घर की ओर आने वाले रास्तों पर बैरिकेड लगाए गए हैं। माना जा रहा है कि लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को देखते हुए पुलिस दिग्विजय सिंह और उनके साथियों को रामेश्वर शर्मा के बंगले तक जाने की इजाजत न दे। ऐसे में ये देखना भी दिलचस्प होगा कि 24 नवंबर को राम धुन पर राजनीतिक माहौल क्या बनता है।

Tags

Next Story