Rudresh Paraste Dindori : MP कांग्रेस में बड़ी बगावत, इस नेता ने किया निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान

Rudresh Paraste Dindori : MP कांग्रेस में बड़ी बगावत, इस नेता ने किया निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
X
मध्यप्रदेश में टिकटों को लेकर घमासान मचा हुआ है, हालांकि बीजेपी पहली सूची जारी कर चुकी है और जल्द ही दूसरी सूची जारी करने वाली है। वही कांग्रेस अबतक पहली सूची जारी नहीं कर पाई है। वही सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस में टिकटों का लेकर खींचतान के चलते सूची जारी होने में देरी हो रही है। इसी बीच कांग्रेस में एक बड़ी बगावत की खबर सामने आई है।

Rudresh Paraste Dindori : मध्यप्रदेश में टिकटों को लेकर घमासान मचा हुआ है, हालांकि बीजेपी पहली सूची जारी कर चुकी है और जल्द ही दूसरी सूची जारी करने वाली है। वही कांग्रेस अबतक पहली सूची जारी नहीं कर पाई है। वही सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस में टिकटों का लेकर खींचतान के चलते सूची जारी होने में देरी हो रही है। इसी बीच कांग्रेस में एक बड़ी बगावत की खबर सामने आई है।

दरअसल, मध्यप्रदेश के डिंडोरी में कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आई है। डिंडोरी में जिलापंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया हैं। परस्ते ने साफ तौर पर कहा है कि वह डिंडौरी से कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। परस्ते ने यह बात एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते ने कहा है कि वह डिंडौरी कांग्रेस विधायक के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा है कि इस बात की जानकारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी को भी है। परस्ते ने कहा कि कमलनाथ जी का कहना है कि वह कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम का टिकट नहीं काट सकते हैं इसलिए मैने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बनाया है।

परस्ते ने किया शक्ति प्रदर्शन

बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते ने कांग्रेस की जनाक्रोश रैली के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया, जिसमें हजारों की तादात में उनके समर्थक भी मौजूद रहे। परस्ते ने पहले अपने समर्थकों को संबोधित किया इसके बाद रैली के रूप में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। आपको बता दें कि डिंडोरी सीट से कांग्रेस से ओमकार मरकाम लगातार चुनाव जीतते आ रहे है। ओमकार मरकाम की छवि अच्ची मानी जाती है। इसी के चलते कांग्रेस उन्होंने आगामी चुनावों में अपना प्रत्याशी बना सकती है, लेकिन परस्ते की बगावत के चलते कांग्रेस को नुकसान उठना पड़ सकता है।

Tags

Next Story