MP News: हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी! भोपाल से बेंगलुरु की डायरेक्ट फ्लाइट एक बार फिर शुरू, शेड्यूल जारी

MP News: हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी! भोपाल से बेंगलुरु की डायरेक्ट फ्लाइट एक बार फिर शुरू, शेड्यूल जारी
X
पहली फ्लाइट बेंगलुरु से शाम 5:50 बजे रवाना और रात 7:45 बजे भोपाल पहुंचेगी। तो वही दूसरी फ्लाइट भोपाल से रात 8:15 बजे रवाना होगी और रात 10:20 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। इसके साथ ही आपको बता दें कि यात्रियों को एक तरफ का किराया 5,573 रुपये तक पड़ेगा

भोपाल ; मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बेंगलुरु सफर करने वाले हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी।आज से इंडिगो की भोपाल से बेंगलुरु की दो फ्लाइट फिर से शुरु हो गई है। बता दें कि कंपनी ने एक मार्च से इस फ्लाइट की सेवा को बंद कर दिया था। जिसके चलते यात्रियों को सफर करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि अब फिर से भोपाल से बेंगलुरू की हवाई सेवाएं शुरू कर दी गई।

फ्लाइट की शेड्यूल जारी

इंडिगो एयर लाइन द्वारा लिए गए इस फैसले से यात्राओं में ख़ुशी की लहर है। भोपाल से बेंगलुरु उड़ने को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया हैं। बता दें कि भोपाल से बेंगलुरु के लिए हर दिन अब दो फ्लाइट उड़ान भरेगी। पहली फ्लाइट बेंगलुरु से शाम 5:50 बजे रवाना और रात 7:45 बजे भोपाल पहुंचेगी। तो वही दूसरी फ्लाइट भोपाल से रात 8:15 बजे रवाना होगी और रात 10:20 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। इसके साथ ही आपको बता दें कि यात्रियों को एक तरफ का किराया 5,573 रुपये तक पड़ेगा

Tags

Next Story