MP NEWS: चुनावी साल में MP के 19 जिलों के दिव्यांग-वरिष्ठजन होंगे लाभार्थी, 9.5 करोड़ के बांटे जाएंगे सहायक उपकरण

भोपल ; मध्यप्रदेश में चुनावी साल को देखते हुए अब दिव्यांग-वरिष्ठजन को सहायक उपकरण बाटे जाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। यह उपकरण मध्य प्रदेश के 19 जिलों के दिव्यांग-वरिष्ठजन को दी जाएगी। जिसके लिए सरकार द्वारा 9.5 करोड़ रूपए खर्च किये जाएंगे। जिसको लेकर केंद्रीय मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश के जिलों का भी चयन कर दिया गया है। जहां पर शिवर लगाकर यह सहायक उपकरण दिए जाएंगे।
मप्र के 19 जिलों को दी जाएगी यह सौगात
केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के 19 जिलों के 8 हजार 277 दिव्यांग और वरिष्ठजन को 9 करोड़ 53 लाख 79 हजार रुपये की लागत के सहायक उपकरण देने के फैसला किया है। जिसके लिए 17 सितंबर को चयनित जगहों पर भव्य शिवर का आयोजन किया गया है। यह उपकरण हितग्राहियों को निशुल्क दिए जाएंगे। ताकि उनका जीवन आसान हो सके।
दिव्यांग-वरिष्ठजन को यह उपकरण बांटे जाएंगे
बता दें कि इन जिलों का चयन राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत किया गया है। जिसमे देश के चयनित 74 जिलों में मध्य प्रदेश के 19 जिलों का नाम शामिल है। इस राहत शिविर में 967 हितग्राहियों को 9.5 करोड़ रूपए की लागत से उपकरण बांटे गए। जिनमें 123 मोट्राईज साइकिल, 498 ट्राइसाइकिल, 96 व्हील चेयर, 514 बैसाखी, 193 वाकिंग स्टिक, 152 श्रवण यंत्र, 143 कैलिपर्स प्रोस्थोसिस, 12 स्मार्ट फोन, 2 सैल फोन, 23 रोलेटर सहित अन्य उपकरणों का मौके पर ही दिव्यांगो को वितरित किया गया।
MP के इन 19 जिलों को मिलेगा लाभ
आपको बता दें कि चयनित जिलों में अशोकनगर, टीकमगढ़, शिवपुरी, इंदौर, खंडवा, उमरिया, कटनी, नर्मदापुरम, गुना, निवाडी, नीमच, डिण्डौरी, अलीराजपुर, विदिशा, मंडला, सीधी, छतरपुर, श्योपुर और भोपाल शामिल हैं जहाँ दिव्यांग और वरिष्ठजनों को सहायक उपकरणों का वितरण किया जायेगा। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने बताया कि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 17 सितम्बर को 19 जिलों में दिव्यांगजन और वरिष्ठजनों के लिए लगने वाले शिविरों में उपकरणों का वितरण किया जायेगा ।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS