Disabled brutally beaten : जंगल में दिव्यांग की बेरहमी से पिटाई, थाने जा कर इंसाफ की गुहार लगाई

Disabled brutally beaten : जंगल में दिव्यांग की बेरहमी से पिटाई, थाने जा कर इंसाफ की गुहार लगाई
X
दलपतपुरा के जंगल में एक दिव्यांग की बेरहमी से पिटाई की घटना सामने आई है। दिव्यांग के पूरे शरीर पर कई सारे चोट के निशान बने हुए हैं।

हटा। दलपतपुरा के जंगल में एक दिव्यांग की बेरहमी से पिटाई की घटना सामने आई है। दिव्यांग के पूरे शरीर पर कई सारे चोट के निशान बने हुए हैं। इस घटना में कुल चार आरोपियों के नाम सामने आए हैं। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है।

रजपुरा थाना क्षेत्र के दलपतपुरा के जंगल मे दिव्यांग युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। बुधवार सुबह पीड़ित दिव्यांग उदा पिता दल्ला बंजारा निवासी हरदू टोला ने रजपुरा थाना पंहुचकर पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई है। साथ ही उसने चोटे दिखाकर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित ने मामले के आरोपियों के नाम भी बताए हैं। जिसकी बिनाह पर रजपुरा थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपी दल्ली बंजारा और हरी प्रसाद के साथ दो अन्य कुल चार आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी राजीव पुरोहित के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

Tags

Next Story