एक लड़की को लेकर हुआ विवाद, इसके बाद निकल आए चाकू, जानिए इसके बाद क्या हो गई वारदात

एक लड़की को लेकर हुआ विवाद, इसके बाद निकल आए चाकू, जानिए इसके बाद क्या हो गई वारदात
X
राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित इकबाल कॉलोनी के पास एक बदमाश ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पेट, कंधे और पैर पर चाकू से तीन गहरे घांव लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद एक युवती को लेकर विवाद शुरू हुआ था। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित इकबाल कॉलोनी के पास एक बदमाश ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पेट, कंधे और पैर पर चाकू से तीन गहरे घांव लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद एक युवती को लेकर विवाद शुरू हुआ था। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हमले की वजह एक युवती के बॉयफ्रेंड से मारपीट की बात सामने आई है।

पुलिस ने दी यह जानकारी

थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि चंद्रा स्वीट्स के पास एक कोचिंग क्लासेस में एक युवती पढ़ने आती है। युवती को उसका दोस्त कोचिंग छोड़ने और लेने आता था। उक्त युवती को आरोपी सायेब पसंद करता है। उसे युवक का युवती को छोड़ने आना पसंद नहीं था। बुधवार शाम करीब साढ़े 7 बजे युवक युवती को छोड़ने आया था। इस दौरान सोयेब ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई लगा दी। मारपीट के बाद दोनों पार्टी में समझौता भी हो गया था।

...तो बढ़ गया विवाद

युवती के दोस्त ने समझौता होने के बाद अशोका गार्डन में रहने वाले अकीब को घटना की जानकरी दी थी। उसका कहना था कि तुम्हारे रहते हुए मेरी अशोका गार्डन में सायेब ने पिटाई कर दी। अकीब को यह बात पसंद नहीं आई और अकीब ने युवक से कहा कि वह सोयेब को समझा देगा। अकीब ने सोयेब से बातचीत की उसे समझाइश दी थी। सोयेब को यह बात नागवार गुजरी।

टारगेट अकीब था, अरमान को लगे चाकू

अकीब की समझाइश से गुस्साए सोयेब ने अकीब की तलाश शुरू कर दी। उसे पता चला कि अकीब इकबाल कॉलोनी में है तो रात करीब सवा दस बजे के आसपास सोयेब अपने साथियों को लेकर इकबाल कॉलोनी पहुंच गया। वहां अकीब के साथ उसे अरमान मिल गया। सोयेब ने अकीब के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। इस बीच अरमान उर्फ बिट्टू पिता जब्बार खान (22) बलवीर ढाबा के पीछे, आजाद नगर ने बीच बचाव किया तो सोयेब ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया।

बॉडी बिल्डर है अरमान

अरमान बॉडी बिल्डर है और उसे जिम का शौक है। उसकी बॉडी ठीक ठाक होने के कारण उसे चोट तो लगी, लेकिन गहरा घांव होने के बाद भी वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने अरमान की शिकायत पर सोयेब और उसके तीन साथियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

Tags

Next Story