साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
X
उन्होंने अपने भाषण में ने कहा कि- जब क्षत्रिय को क्षत्रिय कहते हैं, तो बुरा नहीं मानते, ब्राह्मण को ब्राह्मण कहते है, तो बुरा नहीं मानते, मगर जब शूद्र को शूद्र कहते है तो बुरा मान जाते हैं, ये उनकी नासमझी है। पढ़िए पूरी खबर-

सीहोर। अपने विवादित बयान को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर फिर एक बार चर्चा में हैं। साध्वी के विवादित बोल उनके लिए फिर से समस्या कड़ी कर सकते हैं। भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर से विवादित बयान देकर राजनीतिक हलचल मचा दी है। दरअसल साध्वी प्रज्ञा ठाकुर क्षत्रिय महासभा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में ने कहा कि- जब क्षत्रिय को क्षत्रिय कहते हैं, तो बुरा नहीं मानते, ब्राह्मण को ब्राह्मण कहते है, तो बुरा नहीं मानते, मगर जब शूद्र को शूद्र कहते है तो बुरा मान जाते हैं, ये उनकी नासमझी है।

साध्वी के इस कथन से शूद्र सामाज आक्रोशित है और साध्वी के बयान की कड़ी निंदा कर उनके खिलाफ आंदोलन की तैयारी भी शुरू कर दी है।

साध्वी प्रज्ञा यहीं नहीं रुकी उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर साध्वी ने कहा कि आज के क्षत्रिय अपनी जिम्मेदारियों को समझें। जनसंख्या नियंत्रण कानून तो उनके लिए होना चहिए, जो मुल्क में मुल्क मुखालिफ सरगरमियों (गतिविधियां) करते हैं, जिनको राष्ट्र घात करने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है, उनके लिए कानून बनना चाहिए। वहीं उन्होंने क्षत्रियों को ज्यादा बच्चे पैदा करने की नसीहत तक दे डाली।

प्रज्ञा ठाकुर ने मध्य प्रदेश के साबिक चीफ मिनिस्टर दिग्विजय सिंह पर भी नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए कहा, ''जो लोग राष्ट्र को अपमानित करते हैं, भगवा को आतंकवादी कहते हैं, वे क्षत्रिय नहीं होते। भगवा का अपमान करने वालों, हिंदुत्व का अपमान करने वालों को राजा नहीं कहना चाहिए।''

Tags

Next Story