नहीं थमा टिकटों को लेकर असंतोष: इंदौर भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन, भोपाल में युकां बैठेगा धरने पर, जानिए क्या बोले कैलाश

नहीं थमा टिकटों को लेकर असंतोष: इंदौर भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन, भोपाल में युकां बैठेगा धरने पर, जानिए क्या बोले कैलाश
X
मध्यप्रदेश के निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इंदौर में आज भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव की मौजूदगी में नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत करने की कोशश की है। दूसरी तरफ भोपाल में युकां को एक भी टिकट न मिलने पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने धरने की घोषणा की गई है। धरना आज शाम 4 बजे शुरू होगा।

भोपाल। मध्यप्रदेश के निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इंदौर में आज भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत करने की कोशश की है। दूसरी तरफ भोपाल में युकां को एक भी टिकट न मिलने पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने धरने की घोषणा की गई है। धरना आज शाम 4 बजे शुरू होगा।

विजयवर्गीय बोले- नाराजगी का ये तरीका ठीक नहीं

इंदौर में रविवार सुबह 10 बजे जब भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भाजपा ऑफिस में पत्रकार वार्ता करने पहुंचे तो यहां कई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। विजयवर्गीय ने कहा कि मैं 1983 में चुनाव लड़ा तो पार्टी ने खुद टिकिट दिया। इस बार 85 वार्डों के लिए 900 पार्षद उम्मीदवारों के आवेदन आए हैं। जिन्हें टिकिट नहीं मिला है, उनमें से अधिकांश असंतुष्टों को मना लिया गया है। बाकी को भी मना लेंगे। विधानसभा 5 के वार्ड 54 से उम्मीदवार महेश बंसवाल को टिकिट मिलने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता और रहवासियों ने भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन और नारेबाजी की। वे यहां स्थानीय वार्डवासी को उम्मीदवार बनाए जाने की मांग कर रहे थे। इसे देख भाजपा महासिचव कैलाश विजयवर्गीय ने नाराजगी जताई। कहा कि नारेबाजी का ये तरीका ठीक नहीं।

युकां आज देगा धरना

युकां के जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव ने कहा है कि युवा कांग्रेस भोपाल को नगर निगम चुनाव में एक भी टिकट न दिए जाने के विरोध में रविवार दोपहर 4 बजे युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं साथी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरने पर बैठेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे। इस तरह दोनों तरह असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है।


Tags

Next Story