Death in hospital : डॉक्टर की लापरवाही, महिला की जान पर भारी, चार घंटे बीपी से जूझने के बाद तोड़ा दम

Death in hospital : डॉक्टर की लापरवाही, महिला की जान पर भारी, चार घंटे बीपी से जूझने के बाद तोड़ा दम
X
जिले में डॉक्टर की लापरवाही के चलते फिर एक महिला की जान चली गई है। रात के समय बीपी की शिकायत के चलते महिला को अस्पताल लाया गया था।

रिपोर्ट अविनाश दुबे

अनूपपुर। जिले में डॉक्टर की लापरवाही के चलते फिर एक महिला की जान चली गई है। रात के समय बीपी की शिकायत के चलते महिला को अस्पताल लाया गया था। यहां चार गंटे तक महिला बीपी की समस्या से जूझती रही लेकिन कोई डॉक्टर नहीं आया और महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं पति ने डॉक्टर पर आरोप लगाया है कि बार-बार बुलाने के बावजूद डॉक्टर फोन पर व्यस्त रहे और कहते रहे मैं ड्यूटी डॉक्टर नहीं हूं। घटना पर अनूपपुर कलेक्टर अशीष वसिष्ठ ने मुख्य चिकित्सा आधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार अनुपपुर की रहने वाली 50 वर्षीय महिला ममता पांडेय पति जितेंद्र पांडेय को इलाज न मिलने के कारण अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। बताया जा रहा है कि रात के करीब 3 बजे महिला का ब्लडप्रेशर बढ़ा था। जिसके चलते महिला को जिला अस्पताल अनूपपुर लाया गया था। यहां महिला को चार घंटे तक यू ही लेटाए रखा। पर डॉक्टर नहीं आया जब महिला काफी तकलीफ में आ गई तब नर्स के कहने पर डॉक्टर आया इसके कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर को इसके बारे में बार-बार कहा गया था। लेकिन वह अपने मोबाइल में ही लगा रहा लोगों से बात करता रहा और कहता रहा कि मैं ड्यूटी डॉक्टर नहीं हूं। इस कारण महिला की समय पर हॉस्पिटल आ जाने के बाद भी इलाज न मिलने से मौत हो गई।

Tags

Next Story