सर्द हवाओं के कारण शीतलहर की चपेट में प्रदेश के कई जिले, तीन दिन तक रहेगी कड़ाके की ठंड

सर्द हवाओं के कारण शीतलहर की चपेट में प्रदेश के कई जिले, तीन दिन तक रहेगी कड़ाके की ठंड
X
सर्द हवाओं के कारण प्रदेश के कई जिले शीत लहर की चपेट में हैं। भोपाल में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यह अगले तीन दिन तक जारी रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार चंबल-ग्वालियर अंचल में कुछ जगह बूंदाबांदी भी हो सकती है।

भोपाल। सर्द हवाओं के कारण प्रदेश के कई जिले शीत लहर की चपेट में हैं। भोपाल में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यह अगले तीन दिन तक जारी रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार चंबल-ग्वालियर अंचल में कुछ जगह बूंदाबांदी भी हो सकती है। प्रदेश के सागर, सिवनी, नौगांव और गुना में पहली बार शीतलहर चली। ग्वालियर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड के आसार बने हुए हैं। यहां तापमान 4.2 डिग्री तक पहुंच गया है। भोपाल और इंदौर में न्यूनतम तापमान और नीचे आ सकता है।

दो डिग्री तक लुढ़क सकता है पारा

भोपाल में रात का पारा इस मौसम में पहली बार 10 डिग्री सेल्सियस पर आया है। दिन में यह 22 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। आज रात भी यह 2 डिग्री तक लुढ़क सकता है। इंदौर में रात का पारा सामान्य बना हुआ है। दिन में जरूर यह करीब 3 डिग्री नीचे चला गया है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि ग्वालियर-चंबल में 25 के बाद हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। अभी कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं है। 25 दिसंबर तक इसके आने की संभावना है, लेकिन इसका ज्यादा असर नहीं होगा।

Tags

Next Story