डंपर ने मारी बाइक सवार को टक्कर, सिर से पहिया गुजरा, मौके पर मौत

डंपर ने मारी बाइक सवार को टक्कर, सिर से पहिया गुजरा, मौके पर मौत
X
हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित लिंक रोड नंबर-2, प्रणामी मंदिर के पास मंगलवार दोपहर डंपर ने बाइक सवार व्यक्ति को कुचल दिया। डंपर का पहिया मृतक के सिर से गुजरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद डंपर चालक घटनास्थल से कुछ दूरी पर डंपर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर बरामद कर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित लिंक रोड नंबर-2, प्रणामी मंदिर के पास मंगलवार दोपहर डंपर ने बाइक सवार व्यक्ति को कुचल दिया। डंपर का पहिया मृतक के सिर से गुजरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद डंपर चालक घटनास्थल से कुछ दूरी पर डंपर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर बरामद कर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

एसआई सुदील कुमार देशमुख ने बताया कि मोहम्मद अकबर बशीर (55) निजामुद्दीन कालोनी ए-सेक्टर पिपलानी में रहते थे। वे एमपी नगर स्थित निजी फायनेंस कंपनी में नौकरी करते थे। उनका काम क्रेडिट कार्ड और डाक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन का था। मंगलवार दोपहर अकबर बाइक से शिवाजी नगर चौराहे से होते हुए चार इमली की तरफ जा रहे थे। दोपहर करीब पौने दो बजे के आसपास वह अर्जुन नगर चौराहा पर श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर के पास पहुंचे। उन्हें चौराहा पार कर चढ़ाई चढ़ना था। सड़क पर आते ही माता मंदिर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अकबर डंपर के पहिए के नीचे आ गए और पहिया उनके सिर से होता हुआ गुजर गया। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन

अकबर के पास मिले दस्तावेज से उनकी पहचान कर परिजन को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस की जांच में पता चला कि घटना के समय अकबर का हेलमेट बाइक पर पीछे की तरफ बंधा हुआ था। परिजन ने पुलिस को बताया कि अकबर बिना हेलमेट के बाइक नहीं चलाते थे। जिस डंपर ने अकबर को टक्कर मारी, उस पर कोपरा भरा हुआ है। डंपर चालक की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा कि वह शहर में इजाजत लेकर आया था या फिर नो एंट्री में घुस आया था।

Tags

Next Story