मध्यप्रदेश के बड़वानी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.5 रही तीव्रता, नहीं हुई कोई जनहानि

X
By - Dinesh Nigam Tyagi |24 Feb 2022 12:43 PM IST
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में गुरुवार की सुबह लगभग 5 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। फिलहाल किसी जनहानि की खबर नहीं है।
भोपाल। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में गुरुवार की सुबह लगभग 5 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। फिलहाल किसी जनहानि की खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किमी नीचे था। एरोड्रम स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक इंदौर सहित अन्य किसी शहर में किसी तरह के झटके महसूस नहीं किए गए। भूकंप के हल्के झटकों से कई लोगों की नींद खुल गई। इस वजह से बड़वानी और आसपास के इलाकों में सुबह से खलबली मची हुई है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS