एक लोकसभा, तीन विधानसभा सीटों के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 30 को मतदान

एक लोकसभा, तीन विधानसभा सीटों के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 30 को मतदान
X
प्रदेश की एक लोकसभा एवं तीन विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उप चुनाव का प्रचार अभियान आज शाम 6 बजे थम जाएगा। अंतिम दिन प्रमुख दलों भाजपा, कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। मतदान 30 अक्टूबर को होगा।

भोपाल। मध्यप्रदेश की एक लोकसभा एवं तीन विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उप चुनाव का प्रचार अभियान आज शाम 6 बजे थम जाएगा। अंतिम दिन प्रमुख दलों भाजपा, कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। मतदान 30 अक्टूबर को होगा। दोनों दलों ने प्रमुख नेताओं ने चुनाव प्रचार में उतार दिया है। खंडवा लोकसभा सीट क लिए उप चुनाव नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के कारण हो रहा है जबकि विधानसभा की पृथ्वीपुर सीट में बृजेंद्र सिंह राठौर, जोबट में कलावती भूरिया एवं रैगांव में जुगुल किशोर बागरी के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। खंडवा एवं रैगांव भाजपा जबकि पृथ्वीपुर एवं जोबट सीट कांग्रेस के पास थी। अब दोनों दल सभी सीटों में जीत के दावे कर रहे हैं। आज शाम चुनावी शोर थमने के बाद उम्मीदवार मतदाताओं के घर-घर जाकर दस्तक देंगे। चुनाव आयोग ने मतदान की पूरी तैयारी कर ली है। मतदान स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी सीटों के लिए 2 नवंबर को मतगणना होगी।

Tags

Next Story