MP ELECTION 2023: MP में आज से थम जाएगा चुनाव प्रचार,बीजेपी ने आखिरी दिन मध्य प्रदेश में उतारी नेताओं की बड़ी फौज, कांग्रेस के दिग्गी समेत कई नेता झोंकेगे ताकत

MP ELECTION2023: भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज शाम 6 बजे के बाद चुनाव के प्रचार को शोर खत्म हो जएगा। इसके बाद कोई भी प्रत्याशी अगले 48 घंटे सिर्फ डोर टू डोर प्रचार कर सकेंगे। अन्य किसी भी प्रचार सामग्री का उपयोग नहीं होगा। बाहरी नेताओं और कार्यकर्ताओं की रवानगी भी होगी। तो वहीं चुनाव प्रचार के आखिरी दिन को देखते हुए बीजेपी ने अपने नेताओं की पूरी फौज चुनावी मैदान में उतार दी है। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज समेत कई केंद्रीय मंत्री और सीनियर लीडर चुनावी प्रचार में जनसभाओं के साथ साथ रोड शो भी करने वाले हैं। इसी के साथ कांग्रेस ने दिग्गज नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और पीसीसी चीफ कमलनाथ अलग अलग विधानसभाओं में हुंकार भरेंगे।
जानकारी के मुताबिक, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आज सतना और जबलपुर के दौरे पर रहेंगे। जहां वे बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। तो वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पन्ना, अशोकनगर, भोपाल और छिंदवाड़ा में चुनावी प्रचार करेंगे।
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते दमोह व रायसेन में चुनावी मोर्चा संभालेंगे। दोनों दिग्गज पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जबलपुर और बालाघाट में जनसभाएं करेंगी और बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगेंगी।
महाराष्ट्र्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस छिंदवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।
रामलाल रौतेल एवं उत्तराखंड शासन के मंत्री सतपाल जी महाराज बालाघाट, बैतूल और धार की विभिन्न विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS