चुनाव आयोग ने शुरू की विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी, जानिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया क्या मतदाता कार्यक्रम

चुनाव आयोग ने शुरू की विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी, जानिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया क्या मतदाता कार्यक्रम
X
निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश में अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। सबसे पहले मतदाता सूचियों को दुरुस्त किया जाएगा। मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को मतदाता कार्यक्रम की जानकारी दी है। इसके आधार पर ही अगस्त से मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा।

भोपाल। निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश में अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। सबसे पहले मतदाता सूचियों को दुरुस्त किया जाएगा। मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को मतदाता कार्यक्रम की जानकारी दी है। इसके आधार पर ही अगस्त से मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा।

पांच जनवरी को अंतिम प्रकाशन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार एक अगस्त से मतदाताओं के आधार नंबर लेने का काम शुरू होगा। इसके बाद 4 अगस्त से 24 अक्टूबर तक तैयारी की जाएगी। 9 नंवबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन होगा। इसके बाद 8 दिसबंर तक नाम जोड़ने और आपत्तियों के लिए जाएंगे आवेदन। इस तरह दिसंबर से मतदाता सूची तैयार होना प्रारंभ हो जाएगी। अनुपम राजन ने प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी है। कार्यक्रम के अनुसार 5 जनवरी 2023 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।

Tags

Next Story