खंडवा लोकसभा उपचुनाव के लिए चुनाव संचालन समिति घोषित

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने खंडवा लोकसभा उपचुनाव के लिए चुनाव संचालन समिति की घोषणा कर दी है। इस समिति में संयोजक एवं दो सह संयोजकों के साथ 9 सदस्यों को शामिल किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा को चुनाव संचालन समिति का संयोजक नियुक्त किया है। वहीं, प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस तथा भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हर्षवर्धन सिंह को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। बागली विधायक पहाड़सिंह, मांधाता विधायक नारायण पटेल, नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर, पंधाना विधायक राम दांगोरे, पूर्व विधायक हितेन्द्र सोलंकी, पूर्व विधायक धूलसिंह डाबर, पूर्व विधायक मंजू दादू, पूर्व कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजपालसिंह तोमर चुनाव संचालन समिति के सदस्य होंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS