BHOPAL NEWS; बिजली कर्मचारियों कल से करेंगे काम बंद हड़ताल, 8 सूत्रीय मांगे को सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, दी ये चेतावनी

भोपाल; मध्यप्रदेश में चुनाव को देखते हुए हर वर्ग सरकार को साधने का प्रयास कर रहे है। ताकि चुनावी साल में उनका भी कुछ भला हो सके। इसी कड़ी में अब बिजली कर्मचारियों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बिजली कर्मचारियों अपनी 8 सूत्रीय मांगे को लेकर पिछले 10 दिनों से आंदोलन कर रहे है। लेकिन इसके बाद भी उनकी मांगों को लेकर अभी तक कोई भी एक्शन नहीं लिया गया है। जिसको देखते हुए कल यानि शुक्रवार से बिजली कर्मचारियों काम बंद आंदोलन करने जा रहे है।
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की दी चेतवानी
इसेक साथ ही बिजली कर्मचारी का कहना है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती हैं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। आंदोलन मध्य प्रदेश विद्युत मंडल अभियंता संघ सहित अन्य संगठन करने जा रहे हैं। बता दें कि तीन बड़े बिजली संगठन अपनी मांगों को लेकर एक साथ आंदोलन करने जा रहे है। इसके पहले भी कर्मचारियों ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन उपवास से सरकार का ध्यान आकर्षण करने का प्रयास किया था।
ये हैं मांगें
* ज्वाइंट वेंचर एवं टीबीसीबी वापस लें।
* पेंशन की सुनिश्चित व्यवस्था, कंपनी नियुक्त कर्मियों को पुरानी पेंशन, डीआर और चतुर्थ वेतनमान के आदेश जारी किए जाए।
* सातवें वेतनमान में 3 स्टार मैट्रिक्स विलोपित किया जाए।
* संविदा का नियमितिकरण एवं सुधार उपरांत वर्ष 2023 संविदा नीति लागू करें।
* आउटसोर्स की वेतनवृद्धि के साथ 20 लाख का दुर्घटना बीमा एवं 3 हजार रुपए जोखिम भत्ता दें।
* कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर कर मूल वेतन 25300/- से अधिक किया जाए। वर्ष 2018 के बाद के कनिष्ठ अभियंताओं की वेतन विसंगति दूर की जाए।
* उच्च शिक्षा प्राप्त कनिष्ठ अभियंताओं को सहायक अभियंता एवं कर्मचारियों को कनिष्ठ अभियंता की नियुक्ति हेतु नीति बनाई जाए। ट्रांसमिशन में आईटीआई कर्मचारियों को क्लास 4 की जगह क्लास 3 में रखा जाए।
* अन्य मांगें जैसे सभी वर्गों की वेतन विसंगतियां, अनुकंपा नियुक्ति में मध्यप्रदेश शासन अनुसार नीतियों में सुधार, कैसलेस मेडिक्लेम पॉलिसी, गृह जिले में स्थानांतरण, संगठनात्मक संरचना का पुनर्निरीक्षण एवं अन्य
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS