Jabalpur new: कर्मचारी संघ की हड़ताल जारी, 5 घंटे बैठक के बाद नहीं सुलझा विवाद, विश्वविद्यालय में तालाबंदी जारी

Jabalpur new: कर्मचारी संघ की हड़ताल जारी, 5 घंटे बैठक के बाद नहीं सुलझा विवाद, विश्वविद्यालय में तालाबंदी जारी
X

जबलपुर : जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ पिछले 6 दिनों से अपनी मांगों को लेकर काम बंद हड़ताल कर रहे है। एक हफ्ते से चल रही इस हड़ताल को देखते हुए प्रशासन द्वारा पहल करते हुए प्रदर्शनकर्मियों से मांगों को लेकर करीबन 5 घंटे तक चर्चा की गई। लेकिन इसके बाद भी विवाद नहीं सुलझा। जिससे आक्रोशित होकर कर्मचारी संघ ने बारिश में भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया। सुबह से चल रही इस हड़ताल में बड़े तादाद में लोग शामिल हुए, साथ ही महिलाओं ने भी इस आंदोलन में हिस्सा लिया और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने बैठक में हुई बात बताई

बैठक को लेकर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष निखिल द्विवेदी ने बताया कि शासन हमारी मांगों को मानने के लिए अभी भी तैयार नहीं है। वह गोलमोल जवाब दे रहा है। निर्णय प्रशासन को लेना है ना कि राज्य शासन को। विश्वविद्यालय ऑटोनॉमस बॉडी है और उसे निर्णय लेने की स्वतंत्रता है, लेकिन वह निर्णय लेने की बजाय बस टाल रहे है। बता दें कि सुबह 10 बजे से सभी महाविद्यालय प्रशासनिक भवन और कार्यालय में ताला नहीं खुलने दिए गए। साथ ही इस हड़ताल को लेकर प्रदर्शनकर्मियों द्वारा यह भी कहा गया कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने बताई वजह

कर्मचारी संघ की मांग है कि उन्हे एक जनवरी 2016 से 1 अप्रैल 2018 तक का एरियर्स दिया जाए । कर्मचारी संघ के अध्यक्ष निखिल द्विवेदी ने कहा कि जब प्रोफेसर को सातवां वेतनमान और एरियर्स दोनों दे दिया गया । वो भी पुरानी तिथि से। तो हमे क्यो नही दिया जा रहा हैं। बता दें कि बीते सात दिन से कर्मचारी आपना मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, बवाजूद इसके प्रशासन कोई भी एक्शन नही ले रही है।

Tags

Next Story