MP news : नदी में मिला इंजीनियर का शव, आला अफसर पर प्रताड़ना का आरोप

MP news : नदी में मिला इंजीनियर का शव, आला अफसर पर प्रताड़ना का आरोप
X
जिले में एक इंजीनियर द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। बताया गया है कि इंजीनियर गेल कंपनी में काम करता था। जिसने क्षिप्रा नदी में कूद कर आत्महत्या को अंजाम दिया है।

देवास। जिले में एक इंजीनियर द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। बताया गया है कि इंजीनियर गेल कंपनी में काम करता था। जिसने क्षिप्रा नदी में कूद कर आत्महत्या को अंजाम दिया है। मृतक ने कार को रोड पर पी पार्क किया था, जिसमें उसके द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट भी मिला है। इंजीनियर ने वरिष्ठ अधिकारी द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप भी लगाया है। 16 तारीख की रात से ही लापता इंजीनियर का शव आज सुबह नदी में तैरता मिला था। जिसे एसडीआरएफ की टीम द्वारा नदी से बाहर निकाला गया है।

यह है मामला

जानकारी के अनुसार इंदौर निवासी इंजीनियर विनोद शर्मा पिता रामप्रसाद शर्मा ने खुदकुशी की है। इंजीनियर सोमवार को दोपहर में अपने घर से निकला था। रात होने पर भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों द्वारा इंजीनियर की तलाश की गई। तलाख करने पर इंजीनियर की कार इंदौर देवास रोड़ पर क्षिप्रा नदी के पास मिली। जिसमें एक सुसाइड नोट भी था। इंजीनियर द्वारा लिखे गए इनस सुसाइड नोट में आला अधिकारी द्वारा परेशान किए जाने से आत्महत्या करने का जिक्र था। इस मामले में पुलिस ने सूचना के आधार पर 16 तारिख की रात 8 बजे एसडीआरएफ को जानकारी दी कि क्षिप्रा नदी में एक युवक डूब चुका है। मंगलवार की रात से ही लोकल पुलिस औऱ एसडीआरएफ ने इंजीनियर की तलाश जारी कर दी थी। लेकिन वे खोजने में नाकाम रहे थे। आज सुबह डेढ़ घंटे फिर प्रयास किया उसके बाद नदी में तैरता हुए युवक का शव दिखाई दिया। शव को नदी से बाहर निकाल कर पीएम के लिए भिजवाया गाया है।

सुसाइडनोट में लिखा था यह

विनोद कुमार शर्मा ने सुसाइड नोट में कंपनी के डिप्टी जनरल मैनेजर मनीष प्रसाद को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। विनोद ने आरोप लगाया है कि मनीष ने उन्हें मानसिक रुप से प्रताड़ित किया है।

मामले में परिजन अरविंद तिवारी का कहना है कि विनोद मेरे चचेरे भाई थे, उन्हें उनके डीजीएम द्वारा बिना वेरिफाई कर बिलो को आगे फ़ॉरवर्ड करने का कहा जा रहा था, जिसको लेकर विनोद परेशान थे।

Tags

Next Story