निगम वार्ड कार्यालय में घुसकर कर्मचारी से गालीगलौज झूमाझटकी, प्रकरण दर्ज

भोपाल। कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित वार्ड क्रमांक 28 निगम वार्ड कार्यालय घुसकर नगर निगमकर्मी से गालीगलौज और झूमाझटकी करने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बताई जा रही है। पुलिस ने नगर निगमकर्मी की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा और जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार नगर निगम द्वारा अवैध नल कनेक्शन और टैक्स वसूली अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नगर निगम की टीम अवैध नल कनेक्शन काट रही है। नगर निगम की टीम 24 मार्च शुक्रवार को मकान नंबर 370 में रहने वाले दीपू करोसिया के घर से अवैध कनेक्शन काटा गया।
इस बात से नाराज दीपू करोसिया शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे नगर निगम वार्ड कार्यालय पहुंचा और नगर निगमकर्मी प्रदीप गोरेवर से गाली गलौच और हाथापाई करने लगा। आरोपी ने वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों को धमकाते हुए जाने से मारने की धमकी भी दी थी। घटना की शिकायत दीपू करोसिया द्वारा कमला नगर पुलिस से की गई। पुलिस ने आरोपी दीपू करोसिया के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा समेत जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS