घर में घुसकर 65 साल की महिला से मारपीट, गुप्तांग से छेड़छाड़, जानिए भीड़ ने क्या किया इस दरिंदे के साथ

घर में घुसकर 65 साल की महिला से मारपीट, गुप्तांग से छेड़छाड़, जानिए भीड़ ने क्या किया इस दरिंदे के साथ
X
राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित एक बस्ती में 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। दरअसल, शनिवार दोपहर महिला घर पर अकेली थी, तभी 22 साल का युवक घर में घुस आया। उसने लकवा पीड़ित बुजुर्ग को लकवा झाड़ने का कहा और जमीन पर पटक कर उसके गुप्तांग से छेड़छाड़ कर दी। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी ने उससे जमकर मारपीट भी की है।

भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित एक बस्ती में 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। दरअसल, शनिवार दोपहर महिला घर पर अकेली थी, तभी 22 साल का युवक घर में घुस आया। उसने लकवा पीड़ित बुजुर्ग को लकवा झाड़ने का कहा और जमीन पर पटक कर उसके गुप्तांग से छेड़छाड़ कर दी। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी ने उससे जमकर मारपीट भी की है।

लोगों को देखकर भागने लगा था आरोपी

बुजुर्ग महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए आगे बड़े तो आरोपी भागने लगा था। हालांकि पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ लिया। जब पड़ोसियों को आरोपी की हरकत का पता चला तो उनका गुस्सा फूट गया और उन्होंने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

महिला को फर्श पर पटक कर की अश्लील हरकत

थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी ने बताया कि इलाके में रहने वाली 65 साल की महिला इलाके की एक झुग्गी बस्ती में रहती है। करीब पंद्रह साल पहले उन्हें लकवा लगा था और उनके शरीर का दाहिना हिस्सा ठीक से काम नहीं कर पाता है। उनके साथ उनका बेटा रहता है। बेटा मजदूरी करता है और शनिवार सुबह वह काम पर गया हुआ था। घर में बुजुर्ग मां अकेली थी। दोपहर करीब तीन बजे के आसपास बुजुर्ग सामने वाले कमरे में पानी पीने के लिए गई थी और वहीं बैठ गई। इस दौरान मोहल्ले में रहने वाला लादेन उर्फ अर्जुन महिला के घर में घुस आया और कहने लगा कि तुम्हारा लकवा झाड़ देता हूं। इसके बाद उसने बुजुर्ग महिला का हाथ पकड़कर फर्श पर उन्हें पटक दिया और उनके साथ अश्लील हरकत करने लगा।

हाथ पर काटा

बुजुर्ग महिला का कहना है कि आरोपी अर्जुन ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और उनके साथ बलात्कार किया। आरोपी ने गुप्तांग में हाथ से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। बुजुर्ग ने उसका विरोध किया तो उसने बुजुर्ग से मारपीट शुरू कर दी। बुजुर्ग ने शोर मचाते हुए आरोपी के हाथ में काट दिया था। बुजुर्ग का विरोध और चीख पुकार सुनकर आरोपी भागने लगा। इसी बीच कुछ पड़ोसी पहुंचे और आरोपी को दबोचकर उसकी धुनाई कर दी।

बिलासपुर का है आरोपी

घटना की जानकारी मिलते बुजुर्ग का बेटा और पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद पुलिस आरोपी लादेन उर्फअर्जुन (22) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलत: बिलासपुर का रहने वाला है और यहां किराए से रहकर मजदूरी करता है। उस पर पूर्व में मारपीट के दो अपराध दर्ज है।

Tags

Next Story