जख्मी होने के बाद भी मुख्यमंत्री शिवराज ने पूरा किया दौरा: जानिए, कहां लगी चोट, कैसे हुआ इलाज, आज दिल्ली दौरा

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को अपने गृह क्षेत्र बुधनी के दौरे के दौरान अचानक घायल हो गए। वे शाहगंज क्षेत्र में महेश पटेल के पुत्र के निधन पर नारायणपुर गांव शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। घर की छत में जाते वक्त अचानक फिसले और एक सरिया उनके पैर के अंदर चला गया। खून बह निकला। इसे देख साथ चल रहे लोग और स्टॉफ घबरा गया। तत्काल साथ चल रही एम्बुलेंस और डाक्टर की मदद ने उनका इलाज हुआ। टिटनेस का इंजेक्शन लगा कर मरहम पट्टी की गई। घायल होने के बावजूद मुख्यमंत्री चौहान रुके नहीं। उन्होंने महेश पटेल के पुत्र के निधन पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की और आगे का दौर भी पूरा किया। मुख्यमंत्री सोमवार को भाजपा पार्लियामेंट की बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली भी पहुंच गए। रात में वे वापस भोपाल आ जाएंगे।
मकान के छज्जे में लगा था सरिया
निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यंमत्री चौहान रविवार की शाम शाहगंज क्षेत्र के नारायणपुर गांव पहुंचे। यहां महेश पटेल के मकान की पहली मंजिल पहुंचे। अचानक मकान के छज्जे में लगा सरिया उनके पैर में चला गया। इसके तत्काल बाद उनका इलाज हुआ और महेश पटेल के यहां उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS