नए साल में भी ठंड के तेवर रहेंगे तीखे, आसमान होगा साफ, चलेगी शीतलहर, रहेगी ठिठुरन

भोपाल। नए साल 2022 ने दस्तक दे दी है लेकिन ठंड के तेवर लगातार तीखे रहेंगे। बादल खुल जाएंगे लेकिन शीतलहर चलेगी। इसकी वजह से ठिठुरन रहेगी। बादल खुलने और धूप होने की वजह से दिन का तापमान चढ़ेगा लेकिन रात का पारा लुढ़का रहेगा। फिलहाल पांच दिन तक ठंड से निजात मिलने की संभावना कम है। प्रदेश के अधिकांश शहरों की सुबह कोहरे की चादर देखने को मिलेगी। ठंड का असर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में भी रहेगा। भोपाल के आसपास सांची और भीमबैठका में भी ठंड का असर रहेगा।
पारे में कमी के कारण रही भोपाल में ठंड
वर्ष 2021 की अंतिम रात भोपाल में पारा 12.2 डिग्री रहा। सर्द हवाएं चली। इस कारण ठिठुरन रही और न्यू ईयर के सेलिब्रेशन में खलल पड़ा। शनिवार सुबह भी ठंड का असर रहा। सर्द हवाएं चलती रही लेकिन धूप ने ठंड में राहत भी दी। ग्वालियर के बाद रायसेन सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 7.5 डिग्री रहा। उमरिया में 7.8, सिवनी में 8.0, सागर में 8.1, धार में 8.2, दतिया में 8.3, पचमढ़ी में 8.5, खजुराहो-मंडला में 9.0, छिंदवाड़ा में 9.1, दमोह में 9.4, रतलाम में 9.5 और गुना में तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS