मध्यप्रदेश में चौबीस घंटे में आज भी 21 कोराेना संक्रमित मिले, सबसे ज्यादा 10 इंदौर, भोपाल में 6 मामले

भोपाल। मध्यप्रदेश में दूसरे दिन लगातार 24 घंटे में 21 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शुक्रवार को भोपाल-इंदौर में 8-8 केस थे जबकि आज इंदौर 10 केसों के साथ नंबर एक पर रहा। भोपाल में आज भी 6 कोरोना संक्रमित पाए गए। इंदौर में दो दिन से 8 मरीज मिल रहे थे। सागर में 3 पॉजिटिव आए हैं। तीनों नर्मदा परिक्रमा यात्रा पर गए थे। ग्वालियर में पति-पत्नी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 181 पहुंच गई है। प्रदेश में 30 दिन में 489 संक्रमित मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा भोपाल में 201 और इंदौर में 181 केस हैं। भोपाल में अभी 62 एक्टिव केस हैं। इनमें 28 होम आइसोलेशन में और 34 अस्पताल में भर्ती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS