एवरेस्ट विजेता मेघा बोली- क्या देश के लिये पर्वतारोही होना अपराध, जानिए क्यों बोलना पड़ा यह

mp news भोपाल। एवरेस्ट (Everest) की चोरी फरह करने वाली मप्र की मेघा परमार (Megha Parmar) ने प्रदेश् की भाजपा BJP सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि क्या देश के लिए पर्वतारोही (Mountaineer) होना अपराध है? बता दें, मेघा को कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं के ब्रांड एम्बेसडर पद से प्रदेश सरकार ने हटा दिया है। मेघा इस मसले पर पत्रकारों से बात कर रही थीं।
किसान की बेटी को भी हटाया
मेघा परमार ने कहा कि मैं किसान की बेटी हूं, मप्र की बेटी हूं। मैं सपने में भी नहीं सोच सकती थी कि कभी संसार की सबसे ऊंची एवरेस्ट की चोटी को फतह कर पाऊंगी। लेकिन कमलनाथ ने मेरी बहुत मदद की, मुझे आर्थिक सहायता भी दी और परिणाम आपके सामने हैं कि मैं विश्व की सबसे ऊंची चोटी फतह कर पाई। कमलनाथ ने फिल्मी अभिनेत्रियों की जगह मुझ जैसी एक किसान की बेटी को ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनाया। लेकिन नारी सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार ने उसी किसान की बेटी को ब्रांड एंबेसडर से हटा दिया।
समूची नारी शक्ति का अपमान
मेघा परमार ने सवाल उठाते हुए कहा कि पर्वतारोही होने के नाते दो दिन पहले तक मैं राष्ट्रभक्त व प्रदेश का गौरव थी। कल अचानक प्रदेशद्रोही कैसे हो गई? क्यों बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ भाजपा की निगाह में अब बेटी हटाओ नारा बन गया? उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार ने इस कृत्य से मेरा ही नहीं, समूची नारी शक्ति का अपमान किया है। भाजपा के महिला सशक्तिकरण का सियासी नारा इस घटना के बाद स्वतः जमीदोज हो गया है।
मुख्यमंत्री से किया ये सवाल
मघा ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से प्रति प्रश्न करना चाहती हूं कि सतना के रत्नेश पांडे जिन्हें शिवराज सरकार ने सतना स्मार्ट सिटी का ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किया है, वे भाजपा से संबद्ध है, उन्हें कब हटाया जायेगा? क्या राजनैतिक आधार पर महात्मा गांधी का राष्ट्रपिता, रामधारी सिंह दिनकर, मैथलीशरण गुप्त और पंडित माखनलाल चतुर्वेदी के राष्ट्रकवि होने का दर्जा भी इसलिए समाप्त होगा कि वे कांग्रेस विचारधारा के थे और ये कविगण कांग्रेस की ओर से संसद सदस्य भी थे?
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS