Farmer Suicide : किसान ने की आत्महत्या, परिवार के सामने खुद को मारी गोली

Farmer Suicide : किसान ने की आत्महत्या, परिवार के सामने खुद को मारी गोली
X
जिले में एक किसान ने गाड़ी के अंदर खुदको गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

ग्वालियर। जिले में एक किसान ने गाड़ी के अंदर खुदको गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की है। किसान की आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि किसान ने 32 बोर की पिस्टल से खुदको गोली मारी है।

परिवार के सामने का आत्महत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार अरुण तोमर नाम के किसान ने खुदको गोली मारी है। बताया जा रहा है कि मृतक के घर आज सुबह किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह अपने घर से नाराज होकर निकला था। किसान ने वीसी बंगले के चौराहे के पास परिवार के सदस्यों को सामने देख खुद को गोली मारी है। किसान ने जिस बंदूक से खुद को गोली मारी वह 32 बोर की एक पिस्टल थी। किसान के गोली मारते ही परिवार उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है।

Tags

Next Story