किसानों को मिलता रहेगा जीरो फीसदी ब्याज पर ऋण, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इसके साथ हुए कई निर्णय

किसानों को मिलता रहेगा जीरो फीसदी ब्याज पर ऋण, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इसके साथ हुए कई निर्णय
X
राज्य सरकार ने किसानों को आज फिर एक रिलीफ दी है। उन्हें अब जीरो प्रतिशत ब्याज की छूट मिलती रहेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसकी समयावधि पिछले वर्ष पूरी हो गई थी, किंतु सरकार ने आज मंजूरी दिला कर उसे अनवरत जारी रखने का निर्णय लिया है।

भोपाल। राज्य सरकार ने किसानों को आज फिर एक रिलीफ दी है। उन्हें अब जीरो प्रतिशत ब्याज की छूट मिलती रहेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसकी समयावधि पिछले वर्ष पूरी हो गई थी, किंतु सरकार ने आज मंजूरी दिला कर उसे अनवरत जारी रखने का निर्णय लिया है।

दफ्तरों में लगेंगे सौर ऊर्जा संयंत्र

मध्यप्रदेश के सरकारी दफ्तरों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे। इसके साथ ही सरकारी दफ्तरों मंत्रियों के आवासों में भी सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बिजली को लेकर कई तरह की समस्याओं का समाधान होगा। इसकी साथ-साथ बिजली की बचत होगी। कैबिनेट ने 1250 मेगा वाट का सौर ऊर्जा प्लांट लगाने का निर्णय भी लिया है। इसके तहत प्रदेश में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।

सिंगरौली में खनिज उद्योग विद्यालय

कैबिनेट में आज सिंगरौली जिले में खनिज उद्योग की विद्यालय खोलने को मंजूरी दी है यहां इस पर लगभग ₹76 करोड़ खर्च होंगे। इसमें छह करोड़ रुपए आवर्ती मदद से खर्च किए जाएंगे। यह खनिज प्रौद्योगिकी कॉलेज 2023 24 से शुरू हो जाएगा। कुल 120 सीटों का कॉलेज खोलने का निर्णय हुआ है।

Tags

Next Story