JABALPUR RAPE CASE; BJP नेता पर पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने लगाया रेप का आरोप, पीड़िता की शिकायत के बाद FIR दर्ज

जबलपुर :मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक बीजेपी नेता ने अपनी ही पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। भाजपा महिला नेत्री का कहना है कि पूर्व मण्डल अध्यक्ष संदीप गौड़ ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने इस मामले की शिकायत सिविल लाइंस थाने में की। जिसके बाद पुलिस ने भाजपा नेत्री के बयान के आधार पर FIR दर्ज किया।
पुलिस ने बीजेपी नेता के खिलाफ कार्रवाई की शुरू
इस खबर के सामने आने के बाद राजनीती गलियारों में चारों तरफ हलचल मच गई है। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी संदीप गौड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक बीजेपी नेता की गिरफ़्तारी नहीं हो पाई है।
एक साल तक आरोपी ने किया महिला के साथ रेप
सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय महिला भाजपा की कार्यकर्ता है। वर्ष 2021 में उसकी मुलाकात रादुविवि क्वार्टर गली नम्बर दस निवासी संदीप गौड़ से हुई। संदीप भाजपा के अटल बिहारी वाजपेयी मंडल का पूर्व महामंत्री था। कार्यकर्ता होने के नाते दोनों की बातचीत होने लगी थी। एक दिन महिला को बीजेपी नेता ने अपने जन्मदिन पर बुलाया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी महिला को ब्लेकमेल कर करीबन एक साल तक हवस का शिकार बनाता रहा। जिससे परेशान होकर महिला ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS