CM शिवराज की जान को खतरा बताने और मिथ्या फ़ैलाने वाले डॉक्टर के खिलाफ FIR

भोपाल। भ्रामक जानकारी फ़ैलाने के आरोप में एक डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जान को खतरा बताते हुई कई गंभीर आरोप लगाने वाले डॉक्टर राजन सिंह पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। राजन ने शिवराज के चिरायु अस्पताल में भर्ती किए जाने पर सवाल उठाते हुए वीडियो जारी किए थे।
क्राइम ब्रांच के अनुसार, एक दिन पहले राजन ने घर पर एक प्रेस कांफ्रेंस की थी। राजन को एचसी/पीएचडी मध्यप्रदेश कुपोषण निवारण समिति का पूर्व अध्यक्ष बताया जाता है। इसमें उसने मुख्यमंत्री के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयान दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर फैलाए।
इस संबंध में क्राइम ब्रांच का कहना है कि राजन ने मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक/आपत्तिजनक, भ्रामक जानकारी और कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निकालकर भ्रामक वक्तव्य जारी किए। मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाने और उनका अपमान करने के इरादे से ऐसा किया गया। मिथ्या तथ्य और भ्रामक जानकारी प्रसारित की है। इसके चलते थाना क्राइम ब्रांच भोपाल में राजन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS