MP NEWS: चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की परेशनी, जिला अध्यक्ष समेत कई कांग्रेसियों पर FIR दर्ज, जानें मामला

इंदौर : मध्य प्रदेश में जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे वैसे राजधानी में सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। इसी चक्कर में आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत कई कांग्रेसियों पर FIR दर्ज की गई है। बता दें कि सभी कोंग्रेसी ने बिना प्रशासन के अनुमति के मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने के साथ ही वाहन रैली निकाली थी। जिसकी वजह से प्रसाशन द्वारा यह कदम उठाया गया।
प्रशासन के नियमों का उल्लंघन करने पर हुई कार्रवाई
बता दें कि यह रैली इंदौर के जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा के कहने पर निकाली गई थी। जिसमे बड़े तादाद में कार्यकर्त्ता शामिल हुए थे। साथ ही सीएम का पुतला भी दहन किया गया था। जिला अध्यक्ष की मनमानी और प्रशासन के नियमों का पालन नहीं करने के चलते यह एक्शन लिया गया है।
इन कांग्रेसियों पर FIR दर्ज
मामले की शिकायत पर मल्हारगंज पुलिस ने शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, देवेंद्र यादव, मुकेश यादव, गिरीश जोशी, खुर्शीद मंसूरी सहित अन्य नेताओं पर केस दर्ज किया है। कांग्रेस नेताओं पर धारा 188 और अन्य धाराएं लगाई गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS