किसानों के फसलों में लगी आग, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

किसानों के फसलों में लगी आग, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
X
सागर जिले के राहतगढ़ में आगजनी का एक मामला सामने आया, 7 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। पढ़िए पूरी खबर-

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के राहतगढ़ में आगजनी का एक मामला सामने आया है। आग की चपेट में आकर एक किसान की 7 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। घटना के बाद से किसान के घर में दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

घटना रहतगढ़ भोपाल रोड पाटन गांव की है, जहां पर आज हबीब अहमद चौधरी के खेत में अचानक आग लग गई, जिससे सात एकड़ के गेहू की फसल जलकर खाक हो गई। खेत में एक चने की पचासी भी आग की भेंट चढ़ गई। पाइप डोरी भी आग की चपेट में आ गए। इतना ही नहीं एक अन्य किसान बारेलाल अहिरवार की भी खेत में रखी गेहूं की पचासी भी जल गई।पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Tags

Next Story